फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wanted for 12 Years, Man Arrested After a Phone Call

जिस लड़की का किया अपहरण, उसी से हुआ प्यार: अपहरणकर्ता ने रचाई शादी, 12 साल बाद पकड़ा गया; सामने आया सच

Wed, 21 Oct 2026 08:14 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 21 Oct 2026 08:14 AM IST
सार

आगरा में किशोरी को अगवा कर ले जाने के मामले में 12 साल से फरार 50 हजार के इनामी मान सिंह को सदर पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस से बचने के लिए वह मोबाइल और परिजनों से दूरी बनाए हुए था, लेकिन रिश्तेदार को एक कॉल करना उसकी गिरफ्तारी की वजह बन गया।
 

विज्ञापन
Wanted for 12 Years, Man Arrested After a Phone Call
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना सदर पुलिस ने 50 हजार के इनामी मान सिंह को राजस्थान से पकड़ लिया। वह 12 साल से फरार था। उसने जिस किशोरी को झांसा देकर अगवा किया था, उसी से शादी कर ली थी। पुलिस से बचने के लिए परिजन से दूरी बना ली थी। मोबाइल का प्रयोग भी नहीं करता था। मगर एक दिन रिश्तेदार को कॉल कर दी। इससे पुलिस को सुराग मिल गया। टीम उसके घर तक पहुंच गई। उसे विश्वास नहीं था कि पुलिस इतने साल बाद उसे पकड़ लेगी। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त सिटी मनोज कुमार ने बताया कि सदर के काैलक्खा निवासी मान सिंह के खिलाफ वर्ष 2014 में एक किशोरी को अगवा कर ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। वह किशोरी को आगरा से बाहर ले गया। पुलिस ने तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस टीम आसपास के जिलों सहित अन्य राज्यों में भी तलाश करती रही। वर्ष 2018 में आरोपी के खिलाफ विवेचक ने आरोपपत्र लगा दिया। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने इनामी की तलाश जारी रखी।
विज्ञापन


हाल ही में पुलिस को उसके बारे में पता चला। मान सिंह जोधपुर (राजस्थान) के गांव मानपुरा में छिपा हुआ था। इस पर पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने रेकी की। उसके मिलने पर दबिश देकर पकड़ लिया। उसे आगरा लाकर पूछताछ की। उसने बताया कि वह जिस युवती को ले गया था, वो उससे प्यार करता था। वह भी उससे प्यार करती थी। वह बालिग थी। अपनी मर्जी से साथ गई थी। उसी से शादी कर ली। प्राथमिकी दर्ज होने के कारण वो वापस नहीं आना चाहता था। मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था। उसने मोबाइल का प्रयोग करना बंद कर लिया था। घरवालों के पास भी नहीं आता था। उसने हाल में एक रिश्तेदार को कॉल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed