Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wall of District Magistrate's residence collapsed in Agra girl died in debris while three people injured

UP News: भरभराकर गिरी जिलाधिकारी आवास की चहारदीवारी, बच्ची की मौत... तीन लोग घायल; मची चीख पुकार

Sun, 01 Sep 2024 09:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 09:12 PM IST
सार

आगरा में जिलाधिकारी आवास की चहारदीवारी भरभराकर गिर गई। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
wall of District Magistrate's residence collapsed in Agra girl died in debris while three people injured
जिलाधिकारी आवास की दीवार गिरी, एक की मौत... पांच लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की देर शाम जिलाधिकारी आवास परिसर के पिछले हिस्से की जर्जर दीवार रविवार शाम भरभराकर ढह गई। दीवार से सटी मोहनपुरा बस्ती में रहने वाले पिता-पुत्री सहित 4 लोग मलबे में दब गए। चीख पुकार मचने पर जुटे आसपास के लोगों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। सभी को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेजा गया, जहां सात साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके पिता सहित तीन घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


एमजी रोड स्थित जिलाधिकारी आवास परिसर कई एकड़ में फैला है। चारों ओर करीब साढ़े सात फीट ऊंची दीवार बनी है, जो कई जगह से जर्जर है। बरसात के कारण इसमें पानी भर गया। दीवार के पिछले हिस्से में मोहनपुरा मलिन बस्ती है। हादसा शाम करीब सवा 6 बजे हुआ।
विज्ञापन

 

Trending Videos

मोहनपुरा में रामवीर के मकान में किराए पर रहने वाले चरण सिंह भल्ला-चाट की ठेल लगाते हैं। वह दीवार के सहारे ठेल पर सामान सजाकर बाजार जाने की तैयारी कर रहे थे। ठेल पर उनकी नौ साल की बेटी आरती उर्फ लालो पिता का हाथ बंटा रही थी। रामवीर और मोहल्ले की तमन्ना (8) पुत्री सागर भी वहीं खड़ी थी। इसी दौरान दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। चरण सिंह, उनकी बेटी आरती, रामवीर और तमन्ना मलबे में दब गए।
 
विज्ञापन

दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। दीवार का दूसरा हिस्सा न ढह जाए, इसका डर भी सता रहा था। फिर भी लोगों ने हिम्मत जुटाकर मलबा हटाना शुरू किया। मलबे में लोग दबे हैं, इसकी जानकारी नहीं थी। तभी कराहने की आवाज सुनकर युवकों ने शोर मचाया कि लोग दबे हैं। इसके बाद राहत कार्य शुरू हुआ।
 
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर डीएम भानु चंद्र गोस्वामी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस आदि की व्यवस्था करवाई। घायलों के साथ अधीनस्थ कर्मचारियों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। मौके पर भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश भी पहुंचे। 
 

उन्होंने कहा कि घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज कराया जाएगा। वह घायलों को देखने हॉस्पिटल भी पहुंचे। उधर, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने आरती उर्फ लालो को मृत घोषित कर दिया। एसीपी सदर डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
 

गली में 30 मीटर लंबी दीवार

जिलाधिकारी आवास की चहारदीवारी काफी लंबी है। जिस जगह हादसा हुआ उस गली में करीब 30 मीटर लंबी दीवार आती है। दीवार की ऊंचाई करीब साढ़े सात फीट है। 25 फीट के करीब दीवार ढह गई।
 

पहले चौकी फिर डीएम आवास

सरकारी भवनों की हालत खस्ता है। शनिवार को अछनेरा थाने की कुकथला चौकी की छत ढह गई थी। हादसे में चौकी प्रभारी सहित चार लोग जख्मी हुए थे। दूसरे दिन डीएम आवास परिसर की पिछली दीवार ढह गई। एक बच्ची की मौत हो गई।
 

शासन को लिखा है पत्र

परिसर के पिछले हिस्से की दीवार एक साल से जर्जर थी। उसके पुनर्निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज रखा था। दो-तीन दिन से बारिश हो रही थी। जिसके कारण कमजोर दीवार अचानक गिर पड़ी। -भानु चंद्र गोस्वामी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed