फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wall at Shahdara's Buddha Park collapses due to rain

Agra News: शाहदरा के बुद्धा पार्क की बारिश में झुक गई दीवार

Sat, 11 Jul 2026 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Wall at Shahdara's Buddha Park collapses due to rain
बारिश से झुकी दीवार
आगरा। यमुनापार के शाहदरा में बुद्धा पार्क के निर्माण पर 10 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन पहली बारिश में ही इसकी दीवार झुक गई। 100 फीट रोड की ओर बनी रिटेनिंग वॉल झुकने से इसके गिरने का खतरा है, वहीं बिजली के खंभे भी गिरासू हैं। पार्क के निर्माण की गुणवत्ता, निगरानी पर इससे सवाल उठ रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र जाटव का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत के कारण गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। घटिया निर्माण से दीवार झुक गई है। उन्होंने ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों की प्रतिमा यहां लगाई गई है। यह पार्क धार्मिक नजरिए से महत्वपूर्ण है। इस मामले में प्रभारी चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव का कहना है कि अभी निर्माण कार्य प्रगति पर है। दीवार झुक गई है तो उसे ठीक कराया जाएगा। इसकी जांच कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed