फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waiting room dilapidated on Badaun Marg, fear of accident

Agra News: बदायूं मार्ग पर प्रतीक्षालय हुआ जर्जर, हादसे की आशंका

Wed, 12 Jul 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 12 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Waiting room dilapidated on Badaun Marg, fear of accident
गंजडुंडवारा। नगर से जाने वाले बदायूं मार्ग पर बने प्रतीक्षालय जर्जर हो चुका है। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। यात्री प्रतीक्षालय के बाहर खुले में खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते हैं। लोगों ने प्रतीक्षालय की मरम्मत कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन



मार्ग पर कादरगंज बस अड्डा पर प्रतीक्षालय बना हुआ हैं। यहां यात्रियों के बैठने की कुर्सी टूट चुकी हैं। पिछली दीवार से ईंटे निकल गई हैं। छत भी चटक गई है, जिसमें बारिश में पानी टपकता है। बारिश और धूप में खड़े होकर यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार करना होता है। यात्रियों को भय हैँ कि प्रतीक्षालय कहीं बारिश में गिर न जाए। वहीं मार्ग पर बगवास पर भी एक प्रतीक्षालय बना हुआ है। उसकी भी दीवारे चटक गई हैं। बदहाल हुए प्रतीक्षालयों की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी से मांग करने वालों में निर्दोष पांडे, शुगर सिंह शाक्य, राजवीर सिंह, सौरव सक्सेना, संजू, राजेश वकील, उजागर सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed