फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waiting for 3 to 4 days for ultrasound

Agra News: अल्ट्रासाउंड के लिए 3 से 4 दिन का इंतजार

Mon, 05 May 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Waiting for 3 to 4 days for ultrasound
जिला अस्पताल में पैथोलॉजी कक्ष के बाहर रिपोर्ट के इंतजार में बैठे मरीज।
कासगंज। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की काफी भीड़ उमड़ी। शनिवार के मुकाबले करीब 40 फीसदी अधिक मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। मरीजों की भीड़ के कारण जिला अस्पताल के हर काउंटर पर कतार नजर आ रही थी। अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों को 3 से 4 दिन की तिथि दी जा रही थी। अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों को लगातार इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सोमवार को सुबह 8 बजे से जिला अस्पताल पर मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए काउंटर पर पर्चा बनवाकर मरीज चिकित्सकों के परामर्श के लिए ओपीडी कक्ष पहुंचे। मरीजों की अच्छी खासी संख्या थी। पंजीकरण केंद्र पर पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतार लगने लगी। दोपहर 1 बजे तक पर्चा बनवाने के लिए काउंटर से लेकर चिकित्सकों के ओपीडी कक्ष, पैथोलॉजी लैब, रेडियोलॉजी विभाग में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। एक्सरे तो तत्काल किए जा रहे थे, लेकिन अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को 3 से 4 दिन बाद की तिथि दी जा रही थी। इसकी वजह जिला अस्पताल पर एक ही रेडियोलॉजिस्ट का होना बताया जा रहा है। 55 से 60 अल्ट्रासाउंड प्रतिदिन किए जा रहे हैं। बावजूद इसके भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को बाद के दिनों की तिथि दी जा रही है। पड़ोसी जनपदों से भी यहां इलाज व अल्ट्रासाउंड के लिए यहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed