फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan: Young man jumped from the first floor of Banke Bihari temple created chaos

वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर की पहली मंजिल से कूद गया युवक, मची अफरा-तफरी...पुलिस कर रही पूछताछ

Sat, 27 Jul 2024 11:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 11:25 AM IST
सार

बांकेबिहारी मंदिर में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक मंदिर की पहली मंजिल से कूद गया। गनीमत ये रही कि वो फूल बंगला के लिए लगाई गई टटिया पर गिरा, जिसकी वजह से मामूली चोट लगी। 
 

विज्ञापन
Vrindavan: Young man jumped from the first floor of Banke Bihari temple created chaos
युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर की पहली मंजिल से एक युवक कूद गया। युवक को शक के आधार पर मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और निजी सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा था। इसके बाद युवक को मंदिर की पहली मंजिल पर बने ऑफिस में ले गए। यहां युवक की पिटाई करते हुए पूछताछ की। इसी बीच किसी तरह युवक ने सुरक्षाकर्मियों से छूटकर ऊपर से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि युवक फूल बंगला के लिए लगाई गई टटिया पर गिरा, अन्यथा जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन

 

यह मामला शुक्रवार दोपहर लगभग 11 बजे का है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुसायत निवासी माखन सिंह (28) दर्शन करने के लिए बांकेबिहारी मंदिर आया। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने पर मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ। इस पर उसे पकड़ लिया और मंदिर के ऑफिस में ले गए। माखन ने बताया कि उसे ऑफिस में ले गए और वहां पिटाई की गई। इसी दौरान वह किसी तरह उनसे छूटकर भागा और ऊपर से कूद गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

माखन मंदिर के ऑफिस से बाहर बनी गैलरी में से गेट नंबर एक के बाहर कूद गया। करीब 15 फीट ऊंचाई से कूदा माखन गेट के बाहर फूल बंगला के लिए लगे जाल पर गिरा। जिससे उसकी जान बच गई। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

 
विज्ञापन

युवक के पिता मंदिर में करते थे नौकरी
माखन के पिता रतन सिंह बांकेबिहारी मंदिर में द्वारपाल थे। दो वर्ष पूर्व लकवे की शिकायत पर उन्होंने नौकरी छोड़ दी। माखन 6 भाई हैं और यह कुछ काम नहीं करता है। इस बात को लेकर परिवार के लोग परेशान रहते हैं। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक युवक नशे की हालत में था। एएसपी/सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मंदिर में तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों ने शक के आधार पर युवक को पकड़ा था। युवक सुरक्षाकर्मियों से छूटकर भाग खड़ा हुआ। मंदिर की पहली मंजिल पर जाकर नीचे गिर गया, वह कूदा नहीं था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed