फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vrindavan saints opposed the cultural programs of Donald trump welcome in agra

डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में प्रस्तावित कार्यक्रमों पर विवाद, वृंदावन के संतों ने किया विरोध

Wed, 19 Feb 2020 12:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Feb 2020 12:59 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में प्रस्तावित महारास कार्यक्रम ब्रज के संतों को रास नहीं आया है। संतों का कहना है कि भगवान श्रीकृष्ण और राधा के अप्रियतम महारास तथा अन्य लीलाओं का इस तरीके से प्रदर्शन ब्रज संस्कृति का अपमान है।

विज्ञापन
vrindavan saints opposed the cultural programs of Donald trump welcome in agra
24 फरवरी को आगरा आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

आगरा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में ब्रज संस्कृति से जुड़े प्रस्तावित कार्यक्रमों का विरोध शुरू हो गया है। वृंदावन के संतों का कहना है कि भगवान कृष्ण और राधा के अप्रियतम महारास तथा अन्य लीलाओं का इस तरीके से प्रदर्शन ब्रज संस्कृति का अपमान है। जिसे संत समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

 
इसे लेकर वृंदावन स्थित श्याम सदन में मंगलवार को संत समाज ने बैठक की। बैठक में हरि बल्लभ शर्मा छोटे ठाकुर ने बताया कि 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगरा आ रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा आगरा में उनके समक्ष ब्रज की संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में जो कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, उनमें ब्रज संस्कृति से जुड़ा महारास, चुरुकला नृत्य, बरसाना की लठामार होली और फूलों की होली आदि हैं। संतों ने कहा कि ब्रज संस्कृति का परिचय धर्म की मान्यताओं और मर्यादा के तहत होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी

संत समाज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने इसे नहीं रोका तो वो इसका और भी विरोध करने को बाध्य होंगे। वो इस संबंध में प्रदेश सरकार को भी पत्र लिखेंगे। इस बैठक में दामोदर शर्मा, हीरालाल स्वामी अवधेश महाराज भी मौजूद रहे।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए आगरा में अभूतपूर्व तैयारियां चल रही हैं। खेरिया से ताजमहल तक मार्ग चमकाया जा रहा है। जब ट्रंप का काफिला इस मार्ग से गुजरेगा तो करीब 3000 कलाकार ब्रज की संस्कृति से ट्रंप को रूबरू कराएंगे।

खेरिया एयरपोर्ट पर चरकुला नृत्य...अजीत नगर में मयूर नृत्य...माल रोड पर बरसाने की लठामार होली...फूल सैयद पर फूलों की होली...आदि प्रमुख कार्यक्रम हैं। ट्रंप को हर कदम पर भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कलाकार देश भर से बुलाए जा रहे हैं।

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed