फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan's Saints opposed the Shri Ram Janmabhoomi Teertha Kshetra trust

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट: ब्रज के संतों ने जताई नाराजगी, कहा- सरकार ने मनमानी की

Fri, 07 Feb 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Vrindavan's Saints opposed the Shri Ram Janmabhoomi Teertha Kshetra trust
बैठक में संत - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन के साथ ही विवाद शुरू हो गया है। ट्रस्ट में श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास सहित ब्रज के किसी संत का नाम न होने पर वृंदावन के संतों ने नाराजगी जताई है। बृहस्पतिवार को संतों ने रामा आश्रम में बैठक कर अपना विरोध जाहिर किया।
विज्ञापन


आचार्य देवमुरारी बाबू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संतों ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट की खिलाफत में स्वर मुखर किए। संतों ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, दिगम्बर अखाड़ा के महंत सुरेश दास आदि प्रमुख संतों ने इस ट्रस्ट का बहिष्कार किया है। 
विज्ञापन


वृंदावन के संत भी उनको अपना समर्थन देते हैं। केंद्र सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में ब्रज को भी प्रतिनिधित्व नहीं दिया है। ब्रज में निर्मोही अखाड़ा, महंत धर्मदास अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि को शामिल किया जाना चाहिए था। केंद्र सरकार ने ट्रस्ट के गठन में मनमानी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'महंत नृत्यगोपाल दास को मिले स्थान'

संत रामदेवानंद ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को केंद्र सरकार द्वारा गठित ट्रस्ट में स्थान मिलना चाहिए। उनका राम मंदिर आंदोलन से पुराना नाता रहा है। वो लंबे समय से सेवा का दायित्व संभाले हुए हैं। यह सही है कि ट्रस्ट में सीमित सदस्य होने के कारण सभी को प्रतिनिधित्व नहीं मिल सकता है।

'अहम जिम्मेदारी देगी सरकार'

फूलडोल बिहारीदास का कहना है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सरकार महंत नृत्यगोपाल दास को अहम स्थान देगी। इसमें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। अब सिर्फ राम मंदिर के निर्माण की शुरूआत होनी चाहिए।

बैठक में दिगम्बर कुणाल गिरि, महामंडलेश्वर भक्तानंद, बालक दास त्यागी, अनुराग दास शास्त्री, आचार्य रामविहोर, महामंडलेश्वर अंविकादास त्यागी, मनोहरदास त्यागी, महंत प्रेमानंद, कृष्ण प्रेम योगी, मौसम शास्त्री, ब्रह्मचारी श्रीराम चेतन्य, आचार्य शिवम दास, महंत गोपाल दास, रामचरण दास आदि मौजूद रहे।

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed