{"_id":"5ff6db388ebc3e2e2c37c83c","slug":"vrindavan-kumbh-mela-work-for-main-gate-and-pipe-line-of-ganga-jal-strats","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन कुंभ मेला: रफ्तार पकड़ने लगीं व्यवस्थाएं, गंगाजल पाइप लाइन और मुख्य द्वार का काम तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन कुंभ मेला: रफ्तार पकड़ने लगीं व्यवस्थाएं, गंगाजल पाइप लाइन और मुख्य द्वार का काम तेज
Thu, 07 Jan 2021 03:30 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 07 Jan 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन कुंभ मेला के लिए बनाया जा रहा मुख्य द्वार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से पहले वृंदावन में आयोजित होने वाले कुंभ मेला बैठक की तैयारियां अब तेज होने लगी हैं। पीडब्ल्यूडी जहां सड़क और संपूर्ण मेला क्षेत्र को समतल करने में जुटा है तो जल निगम गंगाजल की पाइप लाइन बिछा रहा है। मुख्य गेट बनाने का काम विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।
16 फरवरी की तिथि अब जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वृंदावन कुंभ मेला बैठक की तैयारियां भी बढ़ने लगी हैं। सभी विभाग अपने जिम्मेदारी के तहत काम को अंजाम देने में जुट गए हैं। पीडब्ल्यूडी ने मेला के एक बड़े हिस्से को समतल कर दिया है। हालांकि केशीघाट की ओर अभी पीडब्ल्यूडी की जेसीबी नहीं पहुंची हैं। इस क्षेत्र में सड़क निर्माण किया जा रहा है।
दो अस्थाई पुल भी पीडब्ल्यूडी को बनाने हैं, जिसमें से एक पर काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा जल निगम ने संतों के लिए गंगाजल की आपूर्ति करने को पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। संतों के शिविरों तक गंगाजल की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा जल निगम नालों के पानी को यमुना में रोकने में भी जुट गया है।

हालांकि इस काम में अब तक जलनिगम को कोई सफलता नहीं मिली है। कोसी ड्रेन का गंदा पानी सीधे यमुना में गिर रहा है। विकास प्राधिकरण मुख्य द्वार बनाने में जुटा है। सिंचाई विभाग मेला शुरू होने से पहले ही घाट बना रहा है।
काफी हद तक यह कार्य पूरा भी कर लिया गया है। गत दिवस नगर आयुक्त ने मेला की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया था। मेलाधिकारी एवं मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया कि मेले की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समय से सभी काम पूरा हो जाएगा।
घटिया पत्थर देख ब्रज तीर्थ विकास के उपाध्यक्ष ने अधिकारियों की ली क्लास
यमुना पर निर्माणाधीन देवरहा बाबा घाट के लिए आए पत्थरों की घटिया गुणवत्ता देख ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने सिंचाई अधिकारियों की क्लास लगाई। तत्काल पत्थरों को बदलने के आदेश देते हुए ठेकेदार को रिपोर्ट दर्ज कराने की सख्त हिदायत दी।
वृंदावन में देवरहा बाबा की समाधि के सामने ही यमुना पर घाट का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा कराया जा रहा है, जिसके लिए कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को करीब चार करोड़ रुपये दिए गए हैं।

बुधवार को निर्माणाधीन घाट के निरीक्षण को पहुंचे ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने घाट के लिए मंगाए गए पत्थरों को देखा। यह लाल पत्थर घाट में उपयोग किए जाने थे। इनकी गुणवत्ता से वह संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने पत्थरों की गुणवत्ता को लेकर कड़ी नाराजगी कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वक्त की।
इन पत्थरों को तत्काल हटाते हुए घाट निर्माण के लिए दूसरे पत्थर लाने के निर्देश दिए। साथ ही घाट निर्माण कर रहे ठेकेदार को भविष्य में इस प्रकार का प्रयास करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की सख्त हिदायत भी दी। गौरतलब रहे कि इस घाट का निर्माण वृंदावन कुंभ मेला बैठक के दृष्टिगत किया जा रहा है। सिंचाई विभाग को इस घाट का निर्माण 16 फरवरी से पहले ही करने के लिए कहा गया है।