फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan Inspector And Other Police Man Become Covid Positive Mathura Corona Virus

मथुरा में कोरोना: बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर लौट गए 13 संक्रमित, जिले में 319 नए मरीज मिले

Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
सार

मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही रही है। मंगलवार की सुबह आई रिपोर्ट ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। 24 घंटे में रिकॉर्ड 319 नए संक्रमित मिले हैं। तीसरी लहर में पहली बार इतनी संख्या में नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
Vrindavan Inspector And Other Police Man Become Covid Positive Mathura Corona Virus
मथुरा में कोरोना वायरस की जांच करता युवक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जनपद में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को 319 नए संक्रमित मिले। वृंदावन कोतवाली प्रभारी सहित कोसी में तैनात कई पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव आने से पुलिस महकमे में खलबली है। इनमें कुछ पुलिसकर्मी वृंदावन के बिहारीजी मंदिर में तैनात किए गए थे। उधर, श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने आए 13 श्रद्धालुओं की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह सभी दर्शन कर लौट गए हैं। 

विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक प्रमुख चिकित्सक सहित चार स्टाफ नर्सों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गईं हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी सेवा में रोगी परेशान होते दिखाई दिए। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेशन की अवधि को 14 दिन से घटाकर 7 दिन कर दिया गया है। 
विज्ञापन

इस अवधि में पीड़ित मरीज खुद ही अपने घर पर रहकर अपना इलाज करा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों पर आई ट्रिपल सी के माध्यम से नजर रखे हुए हैं और दवाओं की किट उनके घर स्वास्थ्य विभाग की टीमें ले जा रही हैं। कुछ संक्रमितों को रामकृष्ण मिशन और सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सक्रिय मामले 1000 के पार 
उन्होंने बताया कि संक्रमितों की संख्या को नियंत्रण में लेने के लिये जनपद भर में स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य स्थानों से सैंपलिंग कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें भी भीड़ भरे इलाकों में पहुंचकर वहां के लोगों की सैंपलिंग कर रही हैं। इसके अलावा लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। संक्रमितों की संख्या 1000 को पार होने के बाद जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किये जाने की संभावनाएं बढ़ गईं हैं।

कुल पॉजिटिव केस - 319
अब तक कुल पॉजिटिव केस  - 21413
रिकवर्ड केस - 10
कुल ठीक हुए मरीज - 19963
एक्टिव केस - 1048

जीनोम स्वीकेंस के लिए नहीं भेजे जा रहे सैंपल
जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है, ऐसे में मथुरा जनपद में ओमिक्रॉन का भी खतरा बना हुई है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए हाई रिस्क वालों की जीनोम स्वीकेंस कराने के लिए उनके सैंपल लखनऊ लैब भेजे जाने के आदेश के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार अभी कुछ लोगों के ही सैंपल लखनऊ लैब भेजे गए हैं जबकि अधिकांश सैंपल धूल खा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed