फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   voting is going on in mathura for municipal polls

निकाय चुनाव: मथुरा में शांतिपूर्ण मतदान, लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बने इतने लोग

Mon, 27 Nov 2017 10:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 27 Nov 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
voting is going on in mathura for municipal polls
दूसरे चरण का मतदान शुरू - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मथुरा में निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया। पूरे जिले में दोपहर 3:30 बजे तक करीब 45.32 प्रतिशत मतदान हुआ। कुछ बूथों पर लाइन लम्बी होने के कारण देर तक वोट डाले गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
विज्ञापन


मथुरा में मतदाताओं ने 1358 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया है। इसमें मेयर पद के लिए आठ प्रत्याशियों सहित अध्यक्ष पद के 151 प्रत्याशी शामिल हैं। जिले में मथुरा-वृंदावन नगर निगम और कोसीकलां नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन


इसमें मथुरा नगर निगम के लिए पहली बार मतदान हुआ है। इसमें 6.20 लाख मतदाता थे। जनपद के सभी 15 निकायों में 1358 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें 151 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी शामिल हैं, जिसमें आठ मेयर के दावेदार हैं। इसके अलावा सभासद पद के लिए प्रत्याशियों की संख्या 1207 है, जिसमें 521 निगम के पहले पार्षद की लाइन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हुआ मतदान

voting is going on in mathura for municipal polls
दूसरे चरण का मतदान - फोटो : amar ujala
 मथुरा-वृंदावन नगर निगम, कोसी नगर पालिका, राया नगर पंचायत, बाजना नगर पंचायत, गोकुल नगर पंचायत, महावन नगर पंचायत, बलदेव नगर पंचायत, फरह नगर पंचायत, गोवर्धन नगर पंचायत, राधाकुंड नगर पंचायत, सौंख नगर पंचायत, बरसाना नगर पंचायत, चौमुहां नगर पंचायत, छाता नगर पंचायत, नंदगांव नगर पंचायत।

3:30 बजे तक डाले गए इतने वोट (प्रतिशत)

voting is going on in mathura for municipal polls
दूसरे चरण का मतदान - फोटो : amar ujala
नगर निगम
मथुरा- 32.37

नगर पालिका
कोसीकलां- 55.37

नगर पंचायत
छाता- 52
राया- 42
बाजना- 59
गोकुल- 55
महावन- 54.47
बलदेव- 51
फरह- 58
गोवर्धन- 50
राधाकुंड- 48
सौंख- 55.88
बरसाना- 55.40
चौमुहां- 51.44
नंदगाव- 46
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed