फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   voting in mainpuri is going on for municipal poll

निकाय चुनाव: मैनपुरी में वोटर फर्स्ट डिवीज़न पास, जानिए कहाँ कितने पड़े वोट

Mon, 27 Nov 2017 10:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मैनपुरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला मैनपुरी Updated Mon, 27 Nov 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
voting in mainpuri is going on for municipal poll
दूसरे चरण का मतदान शुरू - फोटो : amar ujala
यूपी के मैनपुरी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया। जिले की एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के लिए कुल 63.86 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन


मैनपुरी में जिले में अध्यक्ष पद के लिए कुल 111 और सभासद व सदस्य पद के लिए 775 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ। इनमें नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया, कुरावली, भोगांव, बेवर, कुसमरा, किशनी, करहल और घिरोर शामिल हैं।
विज्ञापन


सभी निकायों में शांतिपूर्वक ही मतदान हुआ। कुसमरा में एक बूथ पर फायरिंग की शिकायत भाजपाइयों ने की थी। हालाँकि प्रशासन ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। छिटपुट शिकायतों पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

voting in mainpuri is going on for municipal poll
दूसरे चरण का मतदान शुरू - फोटो : amar ujala
पालिका के 32 वार्डों के लिए चुनाव हुआ। इसके अलावा ज्योंति के 10, कुरावली के 15, घिरोर के 11, भोगांव के 16, बेवर के 15 कुसमरा के 10, किशनी के 10, करहल के 15 वार्डों समेत कुल 134 वार्डों के लिए मतदान किया गया। मतदान शाम पांच बजे समाप्त हो गया।

यहाँ इतने पड़े वोट

voting in mainpuri is going on for municipal poll
दूसरे चरण का मतदान - फोटो : amar ujala
नगर पालिका
मैनपुरी- 52.75 %

नगर पंचायत
भोगांव- 61 %
करहल - 63.9 %
किशनी- 79 %
कुसमरा- 71 %
बेवर- 65 %
कुरावली- 65 %
ज्योंति खुड़िया- 85 %
घिरोर- 70 %
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed