फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Voters' Aadhaar cards should be scanned to prevent bogus voting

Agra News: फर्जी मतदान रोकने को मतदाताओं के आधार कार्ड कराए स्कैन

Fri, 12 May 2023 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Voters' Aadhaar cards should be scanned to prevent bogus voting
कासगंज। मतदान के दौरान मतदाता पर्ची के अलावा आधार कार्ड या 11 अन्य प्रकार की फोटो आईडी में से कोई एक लाने के निर्देश दिए गए थे। ज्यादातर मतदाता आधार कार्ड लेकर वोट डालने पहुंचे। मतदाताओं का आधार कार्ड को स्कैन किया गया। जिनके कार्ड स्कैन नहीं हुए उन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं दी गई। यह कवायद फर्जी मतदान रोकने के लिए की गई थी।
विज्ञापन


तरौरा के मतदान केंद्र पर डीएम, एसपी को शिकायत मिली। दोनों अधिकारियों ने आधार कार्डों को फिर से स्कैन कराया। स्कैन न होने पर दूसरी आईडी लाने को कहा। ऐसी ही स्थिति अन्य केंद्रों पर भी दिखी। आजाद गांधी केंद्र पर भी दिक्कतें हुईं। प्रशासन का मानना था कि फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग करके मतदान की कोशिश की जा रही है। इसे रोकने के लिए मुस्तैदी दिखाई। सहावर में भी इस तरह की शिकायतें मिलीं। वे मतदाता ही वोट डाल सके जिन्होंने दूसरी आईडी का विकल्प प्रस्तुत किया। सहावर, अमांपुर, गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा सहित अन्य मतदान केंद्रों पर आधार कार्ड का सत्यापन न होने पर मतदान नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed