फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Voter List Of 2022 Vidhansabha Chunav Firozabad

फिरोजाबाद: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 18.47 लाख से अधिक हुए कुल मतदाता, 24 हजार युवा करेंगे पहला मतदान

Fri, 07 Jan 2022 11:05 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 07 Jan 2022 11:05 AM IST
सार

विधानसभा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है, जिले में कुल मतदाता 18.47 लाख से अधिक हो गए हैं। इनमें  9.91 लाख पुरुष, 8.55 लाख से अधिक महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
Voter List Of 2022 Vidhansabha Chunav Firozabad
voter list

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया। जिले में 41051 मतदाताओं की बढ़ोतरी हो गई। जिले में अब 18.47 लाख से अधिक मतदाता हो गए। इनमें 24437 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। मतदाता सूची के फाइनल प्रकाशन होने के साथ ही राजनीतिक दलों ने सक्रियता बढ़ा दी है। पिछले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 16.99 लाख थी। इस बार करीब 1.48 लाख नए वोटर शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन

 प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने से पूर्व भारत निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए 1 से 30 नवंबर तक अभियान चलाया था। जिला प्रशासन की ओर से तैयार रिपोर्ट पर गौर करें तो जिले में 35,236 पुरुष एवं 34,307 महिला एवं 15 अन्य मतदाता को मिलाकर 69,558 मतदाता बढ़े हैं। वहीं 14,598 पुरुष, 13,907 महिला मतदाताओं के साथ दो अन्य मतदाताओं को मिलाकर कुल 28507 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। इस प्रकार से जिले में इस अभियान के दौरान 41,051 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। जिले की पांच विधानसभाओं में 1293 मतदान केंद्रों के साथ 2171 बूथ तथा कुल मतदाताओं की संख्या 18,47,183 हो गई है। इसमें 9,91,708 पुरुष एवं 8,55,363 महिला तथा 115 अन्य मतदाता शामिल हैं। 
विज्ञापन

जिले में 24,437 नए वोटर हुए शामिल 
जिले में 24437 ऐसे मतदाता शामिल हुए जिन्हें पहली वार मतदान करने का मौका मिलेगा। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक टूंडला विधानसभा में 5456, जसराना में 4584, शहरी क्षेत्र की फिरोजाबाद विधानसभा में सबसे अधिक 6276,सिरसागंज विधानसभा में सबसे कम 3559 एवं शिकोहाबाद विधानसभा में 4562 युवक-युवतियां पहली बोर वोटर बनीं हैं। यह मतदाता 18 से 19 वर्ष मध्य आयुवर्ग के है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची उपलब्ध कराई
विधानसभा मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन हो गया है। सभी राजनीतिक दलों को मतदाता सूची उपलब्ध कराई है। बूथों एवं मतदान केंद्रों के बढ़ने की जानकारी दी है। -अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोजाबाद

विधानसभा मतदाता सूची के फाइनल प्रकाशन के साथ ही बुधवार को कलक्ट्रेट प्रांगण में डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। इसके पश्चात राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों को मतदाता सूची प्रदान की। एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान बढ़े वोटरों के संबंध में जानकारी दी। बैठक में एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर आदि मौजूद थे। सपा की ओर से जिला उपाध्यक्ष विजय आर्या, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष के साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि को मतदाता सूची की प्रति प्रदान की गई।
ये है स्थिति
विधानसभा    पुरुष         महिला       अन्य      कुल 
टूंडला        199352    172243    15    371610
जसराना      195022    168511    17    363550 
फिरोजाबाद   234343    202185    51    436579
शिकोहाबाद  190821    164929    13    355763
सिरसागंज    172170    147495    16    319681
कुल          99,17,08    85,53,63   112  18,47,183 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed