फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   voter 232

महिला मतदाताओं ने पुरुषों को दी टक्कर 

Mon, 13 Feb 2017 12:43 AM IST
महिला मतदाताओं ने पुरुषों को दी टक्कर 
महिला मतदाताओं ने पुरुषों को दी टक्कर  Updated Mon, 13 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
voter 232
Voter - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने जिले में सबसे अधिक मतदान का रिकार्ड ऐसे ही नहीं बनाया। इसमें महिला मतदाताओं की भागीदारी भी लगभग बराबर की रही है। विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने पुरुषों के लगभग बराबर वोट डाले। जबकि उत्तर विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं सबसे पीछे रहीं।
विज्ञापन

फतेहाबाद में 70.35 फीसदी मतदान रहा। इसमें 70.43 फीसदी पुरुष और 70.25 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाले। अन्य विधानसभा सीटों के मुकाबले यहां महिलाओं ने सबसे अधिक मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरे नंबर पर फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं रहीं। यहां 66.77 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले। जबकि 55.70 फीसदी वोटिंग कर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं सबसे पीछे रहीं।
विज्ञापन

बता दें कि देहात के अधिकांश बूथों पर सुबह नौ बजे के बाद महिला मतदाताओं की कतारें देखी गईं। सुबह घर का कामकाज करने के बाद घूंघट की ओट में वोट डालने निकलीं। उन्होंने खुद के विवेक से मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकांश महिलाएं परिवार या आसपास की अन्य महिलाओं के साथ वोट डालने निकली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
विधानसभा    पुरुष मतदान फीसदी    महिला मतदान फीसदी
फतेहाबाद    70.43    70.25
फतेहपुर सीकरी    68.67    66.77 
एत्मादपुर    69.46    66.15
खेरागढ़    64.85    63.70
बाह    57.50    63.03
ग्रामीण    65.47    61.25
दक्षिण    64.71    59.06
छावनी    60.56    57.22
उत्तर    60.28    55.70
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed