Agra News: गर्मी ने बिगाड़ी तबीयत, ओपीडी में पहुंचे छह हजार से अधिक मरीज, उल्टी-दस्त, सिर दर्द के रोगी बढ़े
आगरा में गर्मी ने लोगों की तबीयत बिगाड़ दी है। ओपीडी में छह हजार से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें उल्टी-दस्त, सिर दर्द के रोगियों की संख्या बढ़ गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में तेज धूप और लू से लोगों का बुरा हाल है। उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। तेज धूप से सिर में दर्द और चक्कर आने की समस्या भी हो रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 6,307 मरीज आए। अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त और लू लगने के ही रहे।
एसएन के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि ओपीडी में आए 2717 मरीज आए। इनमें से अधिकांश गर्मी और लू से पीड़ित थे। उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, फूड प्वायजनिंग के अधिक मरीज रहे। तेज धूप के कारण सिर में दर्द, चक्कर आना, घबराहट की परेशानी बताई।
डॉक्टरों ने ओपीडी में 154 बच्चों को देखा
बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने बताया कि ओपीडी में 154 बच्चे देखे गए। इनमें से 40 फीसदी डायरिया से पीड़ित रहे। पानी की कमी के कारण 10 से अधिक बच्चों को भर्ती करना पड़ा है। इनको दवा देने, ओआरएस का घोल पिलाने के अलावा गर्मी से बचाव के लिए परिजन को बताया है।
यह भी पढ़ेंः- UP: 58 वर्ष की सास ने बेटे को दिया जन्म, विधवा बहू ने खड़ा कर दिया हंगामा, बोली-संपत्ति के लिए पैदा किया वारिस
ओपीडी में 3,590 मरीज देखे गए
जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि ओपीडी में 3,590 मरीज देखे गए। इनमें त्वचा रोग, डायरिया के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों को घंटे भर अधिक ओपीडी करनी पड़ी। त्वचा रोग की ओपीडी में मरीजों को सन बर्न, दाने, चकत्ते, एलर्जी की परेशानी मिली।
पर्चे के लिए मारामारी, धक्कामुक्की
सोमवार को एसएन, जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ अधिक रही। सुबह 9 से 11 बजे तक हॉल ठसाठस भर गया। गर्मी में 30-40 मिनट तक कतार में खड़े होने से मरीजों की हालत खराब हो गई। जल्दी पर्चा बनवाने के लिए मारामारी और धक्कामुक्की से भी मरीज परेशान हो गए।