{"_id":"69f114dcd7dc210a8103ca7b","slug":"vomiting-and-diarrhea-patients-increase-in-summer-agra-news-c-364-1-ag11010-128241-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गर्मी में बढ़े उल्टी, दस्त के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गर्मी में बढ़े उल्टी, दस्त के मरीज
विज्ञापन
आगरा। गर्मी और लू की चपेट में आने से लोगों को उल्टी, दस्त, चक्कर आना और सिर में दर्द की समस्या बढ़ गई है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी पर 1,589 नए मरीज पहुंचे। इनमें गर्मी से परेशानी से बीमारों की संख्या सबसे ज्यादा थी।
डॉ. सुनीता राठौर ने बताया कि गर्मी अधिक होने से फूड पाॅयजनिंग की समस्या हो रही है। इसकी चपेट में बच्चों से लेकर वृद्ध तक सभी उम्र के लोग आ रहे हैं। गर्मी के कारण रक्तचाप गड़बड़ा रहा है। घबराहट और चक्कर आने जैसी परेशानी हो रही है। साथ ही गर्मी में नियंत्रित खाना न खाने से दस्त, उल्टी और बुखार की शिकायत बढ़ रही हैं। पानी की कमी से शरीर कमजोर हो रहा है। चिकित्सक लोगों को पौष्टिक भोजन और गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
ये बरतें सावधानी-
- धूप में निकलने से बचे, बहुत जरूरी काम पर ही निकलें
-धूप में सिर ढंककर या छाता लेकर निकलें
- मौसमी और रसदार फल, तरबूज, खरबूज व संतरा आदि का सेवन करें
- तला और बाहर का खाना खाने से बचें