फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Volunteers made daughters aware

Agra News: बेटियों को स्वयंसेवकों ने किया जागरूक

Thu, 26 Feb 2026 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Volunteers made daughters aware
बाह। एमआर महाविद्यालय भदरौली के 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन बुधवार को स्वयंसेवकों ने सफलता का आसमान छूने वाली बेटियाें एवं आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी महिलाओं की प्रेरक कहानियां सुनाईं। आत्मनिर्भरता एवं सम्मान बढ़ाने वाली सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। स्वयंसेवकों रोशनी, आरती, अनुष्का, निशा, हर्षिता, मोनिका, पुष्पा आदि ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, वन स्टॉप सेंटर, महिला ई-हाट, मुद्रा योजना, स्वाधार गृह योजना की जानकारी देकर लाभ उठाने को जागरुक किया। अभियान की शुरूआत से पहले कार्यक्रम अधिकारी मनीष शर्मा ने स्वयंसेवकों को महिलाओं की सुरक्षा और आत्मसम्मान बढ़ाने वाली सरकार की योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। गांव में घर घर दस्तक देकर स्वयंसेवकों ने जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान जितेंद्र मोहन, अतुल शर्मा, संतोष सैंथिया, मोहित शर्मा, डॉ. अभिलाषा सिंह, विपिन, दीपू, जतिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed