{"_id":"618d5f5460eb87789b0ab33a","slug":"volleyball-coach-posted-after-one-and-a-half-year-mainpuri-news-agr5143715186","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल बाद हुई कोच की तैनाती, वॉलीबाल खिलाड़ी लेंगे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल बाद हुई कोच की तैनाती, वॉलीबाल खिलाड़ी लेंगे प्रशिक्षण
विज्ञापन
मैनपुरी। डेढ़ साल से घर बैठे वॉलीबाल खिलाड़ियों को फिर से प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिलेगा। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में वॉलीबाल कोच की तैनाती कर दी गई है। जिले के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जागी है।
मार्च 2020 से कोरोना महामारी के कारण पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में स्थित वॉलीबाल हॉस्टल बंद चल रहा है। वहीं वॉलीबाल कोच की संबद्धता समाप्त कर दी गई थी। हॉस्टल में रहने वाले खिलाड़ियों को भी घर भेज दिया गया था। स्टेडियम में आने वाले वॉलीबाल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा था। शासन के निर्देश के बाद इस्तिखार अहमद को मैनपुरी में वॉलीबाल कोच के रूप में तैनात किया गया है। इससे हॉस्टल के साथ ही जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
-----
डेढ़ साल से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा था, जिससे खिलाड़ियों को अपने कैरियर की चिंता सता रही थी। अब कोच मिल गया है तो अभ्यास का मौका मिलेगा। पारितोष, नेशनल महिला वॉलीबाल खिलाड़ी
विज्ञापन
---
कोच न होने के कारण नए खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिल पा रहा था। अब ये खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच अपने खेल में सुधार कर सकेंगे।
राहुल कुमार, प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल खिलाड़ी
------
बिना प्रशिक्षक के किसी भी खेल में सफलता संभव नहीं है। अब प्रशिक्षक मिले हैं तो खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
निर्दोष कुमार, वॉलीबाल खिलाड़ी
-----
किसी भी खेल में प्रशिक्षण का बहुत महत्व होता है। बिना प्रशिक्षण के खिलाड़ी श्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकता। अब बेहतर प्रशिक्षण का मौका मिलेगा।
निपेंद्र सिंह, राज्य स्तरीय वॉलीबाल खिलाड़ी
-----
स्टेडियम में वॉलीबाल कोच की तैनाती हो गई है। उम्मीद है कि शासन शीघ्र ही वॉलीबाल हॉस्टल के संचालन का भी आदेश जारी करेगा, जिससे वॉलीबाल खेल में खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन का मौका मिल सकेगा।
सुनील कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी, पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम