फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Volleyball Championship from 21st, players from many districts will come

Agra News: वॉलीबाल चैंपियनशिप 21 से, कई जिलों के खिलाड़ी आएंगे

Sat, 02 Dec 2023 05:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Dec 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
Volleyball Championship from 21st, players from many districts will come
वॉलीबाल चैंपियनशिप 21 से, कई जिलों के खिलाड़ी आएंगे
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा निमंत्रण, पर्यटन मंत्री ने आयोजन समिति के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। 72वीं स्टेट सीनियर (पुरुष एवं महिला) वॉलीबाल चैंपियनशिप की तैयारियां तेज हो गईं हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में चैंपियनशिप को भव्य बनाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। तय किया गया कि चैंपियनशिप के उद्घाटन के लिए उप मुख्यमंत्री डाॅ. ब्रजेश पाठक को आमंत्रित किया जाएगा।
शनिवार को कैबिनेट मंत्री के कैंप कार्यालय पर हुई आयोजन समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों और विभागीय टीमों के आवास और भोजन की अच्छी व्यवस्था की जाए। आने वाले करीब 1500 महिला और पुरुष खिलाड़ियों को आयोजन के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

आयोजन सचिव एवं जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि यूपी वॉलीबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित चैंपियनशिप का शुभारंभ 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे और समापन एवं पुरस्कार वितरण 25 दिसंबर को सायं 4 बजे होगा। पांच दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश की पुरुष एवं महिला टीमों का चयन किया जाएगा। चयनित टीमें नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संयोजक आलोक गुप्ता, व्यवस्थापक शिवदत्त भदौरिया, उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय, प्रतियोगिता सचिव उदय चौहान आदि मौजूद रहे।

ये टीमें करेंगी प्रतिभाग
चैंपियनशिप में यूपी पुलिस, एनईआर गोरखपुर, डीएलडब्ल्यू वाराणसी, एसएसबी, जाट रेजीमेंट, स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ और स्पोर्ट्स हॉस्टलों सहित विभिन्न जिलों की कुल 118 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें लगभग 40 टीमें महिलाओं की होंगी। जल्द ही क्रिश्चियन मैदान में वॉलीबाल कोर्ट बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed