{"_id":"694efd26de5776c70e0e42ed","slug":"vjcd-tigers-secured-third-place-in-the-badminton-premier-league-agra-news-c-365-1-sagr1044-105852-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वीजेसीडी टाइगर्स ने बैडमिंटन प्रीमियर लीग में जीता तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वीजेसीडी टाइगर्स ने बैडमिंटन प्रीमियर लीग में जीता तीसरा स्थान
विज्ञापन
आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग
आगरा। मानस नगर के श्रवण बैडमिंटन अकादमी में पंडित मुन्नालाल रावत की स्मृति में आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन-13 का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को वीजेसीडी टाइगर्स ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वीजेसीडी टाइगर्स और शटल योद्धास के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला खेला गया। पहले मैच मेंस डबल्स में वीजेसीडी टाइगर्स के आदित्य व्यास और सार्थक ने शटल योद्धास के रजत और अनिरुद्ध को 2-1 से हराकर पहली जीत दिलाई। दूसरे मैच अंडर-17 डबल्स में वीजेसीडी टाइगर्स के शुभम सिंह और शुभम सोलंकी ने शटल योद्धास के सम्यक जैन और शिवांश को 3-0 से हराकर स्कोर 5-1 किया।
तीसरे मैच शौकिया डबल्स में शटल योद्धास के आनंद और विक्रम ने वीजेसीडी टाइगर्स के अमन और निखिल अग्रवाल को 3-0 से हराकर स्कोर 5-4 कर दिया। चौथे मैच 80प्लस डबल्स में वीजेसीडी टाइगर्स के विनोद सीतलानी और नीरज जैन ने शटल योद्धास के मनीष गुडवानी और सुमित कपूर को 3-0 से हराया। इस तरह वीजेसीडी टाइगर्स की टीम ये टाई 8-4 से जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
इस दौरान जिला जज महेश नौटियाल,अपर आयुक्त जीएसटी ग्रेड-1 पंकज गांधी, विजय सामा, एच एस तरकर, किशन कालरा, अतुल शर्मा, ऋषभ शर्मा, एसके शर्मा, आगरा बैडमिंटन संघ के चेयरमैन विनोद सीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल, संजीव रावत, रेखा रावत, संयुक्त सचिव नंदी रावत, अविनाश चौधरी आदि मौजूद रहे।