Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vivah Muhurat 2026 wedding dates shubh muhurat of New Year 2027 in hindi

यूपी: इस साल नवंबर-दिसंबर में विवाह के कुल 12 शुभ मुहूर्त, जानें नए साल में कब-कब होंगी शादियां; देखें तिथियां

Thu, 05 Nov 2026 10:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 05 Nov 2026 10:34 AM IST
सार

20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के साथ शादियों के सीजन की शुरुआत होगी। वर्ष 2026-27 के सहालग कैलेंडर के मुताबिक इस दौरान 89 शुभ मुहूर्त हैं, जिनमें मई और जून 2027 सबसे व्यस्त महीने होंगे।
 

विज्ञापन
Vivah Muhurat 2026 wedding dates shubh muhurat of New Year 2027 in hindi
शादी की तस्वीर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहालग में इस बार 89 शुभ मुहूर्तों में शादियों की शहनाइयां गूंजेंगी। 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है। इसी के साथ शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। मई और जून में सबसे ज्यादा सहालग है। शादियों के सीजन को भुनाने के लिए वेडिंग इंडस्ट्री भी तैयार है। बुधवार को यूपी वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने वर्ष 2026-27 के सहालग का कैलेंडर लांच कर दिया है।
विज्ञापन


शादियों के सीजन में एक तरफ वेडिंग कारोबार में बूम आएगा। दूसरी तरफ 30 तरह के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए रोजगार की राहें खुलेंगी। बुधवार को यूपी वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने फतेहाबाद रोड स्थित कार्यक्रम स्थल में सहालग के कैलेंडर की लांन्चिंग की। कैलेंडर के मुताबिक विवाह के सीजन की शुरुआत 20 को नवंबर 2026 को देवोत्थान एकादशी से होगी। नवंबर में 21, 24, 25, 26, 30 पांच मुहूर्त हैं। दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12 तारीख में कुल सात शुभ मुहूर्त रहेंगे। यानी सर्दियों में नवंबर और दिसंबर में कुल 12 शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन


इसी तरह नए साल 2027 में सबसे व्यस्ततम महीना मई का होगा। इसमें 18 दिन सहालग है। जून में 16 मुहूर्त रहेंगे। इसके अलावा जनवरी में 9, फरवरी में 13, मार्च में 7, अप्रैल में 9 और जुलाई में 5 शुभ साए हैं। अगस्त, सितंबर और अक्तूबर 2027 में चातुर्मास के कारण विवाह कार्यों पर विराम रहेगा। अगला सहालग 10 नवंबर 2027 से शुरू होगा। वेडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि संगठित वेडिंग सेक्टर से कैटरिंग, डेकोरेशन, फोटोग्राफी व होटल उद्योग समेत 30 से अधिक विधाओं को सीधा रोजगार मिलता है। एक क्लिक पर तिथियां उपलब्ध होने से वेडिंग प्लानर्स और ग्राहकों को योजना बनाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed