फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vishnu Hari Dalmiya's ashes immersed in the yamuna river

हरिनाम धुन के बीच विष्णु हरि डालमिया की अस्थियां यमुना में विसर्जित

Sat, 19 Jan 2019 07:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Jan 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
Vishnu Hari Dalmiya's ashes immersed in the yamuna river
डालमिया की अस्थियां यमुना में विसर्जित - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के न्यासी व श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी विष्णुहरि डालमिया की अस्थियां शनिवार को यमुना में विसर्जित की गईं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा अस्थि कलश दिल्ली से यहां लाए। 
विज्ञापन


विसर्जन से पूर्व विष्णु हरि डालमिया अमर रहे के उद्घोष के बीच यमुना के विश्राम घाट पर सचिव कपिल शर्मा, प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी आदि ने फूलों से सजी नौका में कलश को स्थापित किया। 
विज्ञापन


अन्य नौकाओं में सवार संकीर्तन मंडल की हरिनाम धुन के मध्य बीच यमुना की धार में अस्थियों को विसर्जित किया गया। इस मौके पर वृंदावन से आए साधु संतों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों पर कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विहिप के महानगर अध्यक्ष मुरारीलाल अग्रवाल, विश्व कल्याण परिषद के जिला संयोजक, डॉ. रमन टंडन, पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, अनिल भाई, ब्रजकिशोर, अतुल शोरावाला, इंदू कश्यप, नंदकिशोर गुंसाई, पुण्डरीक रत्न, आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed