फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Viscera investigation revealed death was caused by consuming poisonous substance

मौत या हत्या: विसरा जांच में हुए खुलासे ने चौंकाया, षड्यंत्र से उठ गया पर्दा; जानें क्या है रिपोर्ट में

Sat, 08 Jul 2023 08:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Jul 2023 08:34 PM IST
सार

चार माह पूर्व युवक हुई युवक की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी। मामले में अब पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Viscera investigation revealed death was caused by consuming poisonous substance
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा के आनंदवन फेस वन में चार माह पहले युवक की मौत में मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। विसरा जांच में पता चला है कि मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या की धाराएं जोड़कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

चार मार्च की है घटना 

विपिन पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी आनंदवन ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई विनय चार मार्च को घर से बाजार गया था। देर शाम पड़ोसी हरेंद्र ने बताया कि योगेंद्र सिंह पुत्र मोहन लाल निवासी आनंदवन उसे फोन करके कहा है कि विनय की तबीयत खराब हो गई और वह उसे लेकर गोवर्धन चौराहा स्थित निजी अस्पताल जा रहे हैं। इसके बाद वह और हरेंद्र अस्पताल जाने लगे तो रास्ते में ही योगेंद्र का फोन आया कि विनय को लेकर अब वह अन्य अस्पताल जा रहे हैं तो वहीं आ जाएं। जब हम उस अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने विनय की तबीयत ज्यादा खराब होने का हवाला देकर अन्य अस्पताल जाने के लिए कह दिया।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम में नहीं हो सका था मौत का कारण स्पष्ट 

इसके बाद हम विनय को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उस समय पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। ऐसे में जांच के लिए विसरा विधि विज्ञान लैब आगरा भेजा गया। विसरा जांच में विनय की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होना पाया गया। विपिन ने आरोप लगाया कि योगेंद्र सिंह सहित अन्य ने उन्हें देरी से सूचना दी, जबकि विनय की मौत पहले ही हो चुकी थी। उन्होंने उसके भाई को जहर देकर मारा है। पुलिस ने योगेंद्र सहित अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed