मौसम परिवर्तन के साथ फैला वायरल बुखार सुहागनगरी में बेकाबू हो रहा है। मेडिकल कॉलेज की स्थिति यह है कि सभी वार्ड फुल हैं। बालरोग विभाग वार्ड में बुखार से पीड़ित मरीजों के लेटने का इंतजाम तक नहीं है। एक पलंग पर तीन-तीन मरीज भर्ती किए गए हैं। कई मरीज तो जमीन पर भी लेट कर इलाज करा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ने से अव्यवस्था नजर आई। सोमवार को सुबह 11 बजे तक बालरोग विभाग के 20 पलंग के वार्ड में 36 मरीज भर्ती थे। एक पलंग पर तीन-तीन मरीजों को भर्ती करने की स्थिति तक आ गई। मरीजों को तेज बुखार में लेटने के लिए जगह नहीं मिल रही है। बुखार से पीड़ित बच्चे ड्रिप भी बैठकर लगवाते नजर आ रहे हैं। कुछ मरीजों को भर्ती होने के लिए जगह नहीं मिली तो वह जमीन पर ही लेटकर पलंग खाली होने का इंतजार करते रहे। साथ ही बच्चों के साथ उनके तीमारदार भी वार्ड में होने से भीड़ का माहौल रहा। यह स्थिति तब रही, जब सोमवार को कुछ ही समय ओपीडी चालू रही। पूरे दिन वार्ड में आपाधापी की स्थिति बनी रही। वार्ड में अधिकांश मरीजों को बुखार, पेट दर्द समस्या है। वार्ड नंबर चार में भी सभी पलंग फुल हो गए हैं।
{"_id":"6123908b8ebc3e31e62f72bc","slug":"viral-fever-outbreak-in-medical-college-pediatric-ward-three-patients-on-one-bed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में बेकाबू वायरल बुखार: बाल रोग विभाग में बदइंतजामी, एक पलंग पर तीन-तीन मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में बेकाबू वायरल बुखार: बाल रोग विभाग में बदइंतजामी, एक पलंग पर तीन-तीन मरीज
Tue, 24 Aug 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
जमीन पर लेटी मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज के वार्ड में एक पलंग पर तीन मरीज
- फोटो : अमर उजाला
पलंग नहीं मिला तो जमीन पर लिटा लिया
एलान नगर से आई महिला राजेश्वरी ने बताया कि बच्चे को तेज बुखार है। खड़ा तक नहीं हुआ जा रहा है। क्या करें। जब पलंग खाली नहीं मिला तो जमीन पर ही लिटा लिया है। यहां कोई सुनने वाला नहीं है।
मरीज हैं परेशान
हिमांयूपुर निवासी सोनी ने बताया कि बच्चे को बुखार है। एक पलंग पर तीन-तीन मरीज भर्ती हैं। बच्चों को लेटने के लिए जगह तक नहीं मिल रही है। वार्ड में कोई सुनने वाला तक नहीं।
हिमांयूपुर निवासी नीलम ने बताया कि बच्चे को कई दिन से बुखार है। बार-बार उल्टी कर रहा है। हमने डस्टबिन मांगा तो कह दिया कि घर से बाल्टी ले आओ। जबकि हमारे पास आयुष्मान भारत योजना का कार्ड भी है।

वार्ड का निरीक्षण करते विधायक मनीष असीजा
- फोटो : अमर उजाला
विधायक ने भी किया वार्ड का निरीक्षण
नगर विधायक मनीष असीजा ने वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने बालरोग विभाग में पलंग फुल होने पर सीएमएस डा. हंसराज सिंह को बुलाकर अतिरिक्त पलंग की व्यवस्था के निर्देश दिए। कई तीमारादारों ने समुचित उपचार न होने की बात विधायक से कही।

एलान नगर में दवा वितरित करते विभाग के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
देहात क्षेत्रों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
देहात क्षेत्रों में वायरल का प्रकोप तेज है। बड़ी संख्या में मरीज प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू और वायरल बुखार का इलाज कर रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम नगला अमान में पहुंची। यहां टीम ने दवा का वितरण किया। हालांकि लोग स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं से असंतुष्ट नजर आए। लोगों का कहना है कि टीम बिना जांच किए ही दवा का वितरण कर देती है। उससे फायदा नहीं मिल रहा है। एलान नगर में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर लोगों को दवा वितरित की। पेयजल के सैंपल भी लिए।

बुखार के मरीज
- फोटो : अमर उजाला
मौसम परिवर्तन से वायरल बुखार का प्रकोप ज्यादा है। हमारी टीमें लगातार क्षेत्रों में जा रही हैं और दवा का वितरण कर रही हैं। यदि कोई गंभीर अवस्था में मिल रहा है तो उसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती भी कराया जा रहा है। - डा. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ
हम बाल रोग वार्ड में बच्चों के भर्ती होने के लिए संसाधन बढ़ा रहे हैं। वायरल बुखार का असर तेज बढ़ने से मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। हमने स्टाफ को अलर्ट रहने को कहा है। - डा. हंसराज सिंह, सीएमएस