फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   viral fever outbreak in etah

एटा में बुखार का प्रकोप: जिले में सैकड़ों बीमार, ग्रामीणों ने पीएम-सीएम से लगाई गुहार

Sun, 03 Oct 2021 04:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Oct 2021 04:39 PM IST
सार

एटा जिले में शुक्रवार और शनिवार को बुखार से 14 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर ग्रामीणों की जांच कर रही है। फिर भी हालात नहीं सुधर रहे हैं। लोग सरकार से गुहार लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
viral fever outbreak in etah
लोगों ने पीएम - सीएम से लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले में बुखार का प्रकोप बना हुआ है। मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिरसा बदन में हर घर में चारपाई बिछी है। सैकड़ों लोग बीमार हैं। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर पत्र वायरल कर पीएम मोदी और सीएम योगी से बीमारी से बचाने की गुहार लगाई है। बता दें कि इस गांव में हाल ही में बुखार से चार लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को चार व्यक्तियों में डेंगू के लक्षण मिले थे। 

विज्ञापन


शनिवार को सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी गांव में पहुंचे। उन्होंने यहां तीन स्वास्थ्य कैंप लगवाए। मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराया गया। उधर, शीतलपुर क्षेत्र के गांव बारथर और जलेसर क्षेत्र के टिमरुआ में भी हालात खराब है। दोनों गांव में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

 
गांवों में लगाए जा रहे कैंप
बुखार ने पूरी तरह से जिले को अपनी चपेट में ले लिया है। मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पहले गांव ओनघाट में हालात बिगड़े, जहां स्वास्थ्य टीम द्वारा मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अब शीतलपुर ब्लॉक के ही गांव बारथर के हालात बिगड़ गए हैं। यहां बुखार से दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। कई लोग आगरा में इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में कैंप लगाया गया। इसके बाद भी बुखार पर नियंत्रण नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सिरसा बदन में भी सैकड़ों ग्रामीण बीमार हैं। गांव के ग्रामीणों ने एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसमें लिखा है कि गांव में 1500 से 1800 लोग बीमार हैं। मोदी जी और योगी जी आप तक यह पत्र पहुंचे तो समाधान निकालें। यह पत्र वायरल होने के बाद शनिवार को सीएमओ गांव पहुंचे। उन्होंने गांव का निरीक्षण कर लोगों से बात की। 

सीएमओ ने कहा कि 18 घरों में लार्वा मिला है। इससे पता चलता है कि लोग कूलर व फ्रिज को साफ नहीं करते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य टीमों को निर्देश दिए कि मरीजों की डेंगू सहित मलेरिया की जांच की जाए। जो व्यक्ति डेंगू व मलेरिया से ग्रसित निकलें, उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाए। शिविरों में 210 मरीजों की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed