{"_id":"66d3dbe5d9c1ad188906e97a","slug":"viral-fever-outbreak-40-percent-fever-patients-in-opd-are-getting-these-symptoms-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: वायरल बुखार का प्रकोप...ओपीडी में 40 फीसदी फीवर के मरीज, मिल रहे ये लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: वायरल बुखार का प्रकोप...ओपीडी में 40 फीसदी फीवर के मरीज, मिल रहे ये लक्षण
Sun, 01 Sep 2024 08:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Sep 2024 08:43 AM IST
सार
आगरा में वायरल बुखार तेजी से लोगों को चपेट में ले रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में 40 फीसदी मरीज बुखार से पीड़ित पहुंचे।
विज्ञापन
बुखार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में गर्मी, उमस और बारिश की वजह से सरकारी अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। फिजिशियन ओपीडी में 40 फीसदी मरीज वायरल फीवर के पहुंच रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की शनिवार की ओपीडी में 475 मरीज पहुंचे, जिनमें से 336 पुराने, नए 139 मरीज वायरल के पहुंचे।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अतुल सारस्वत ने बताया कि बुखार, खांसी, जुकाम, बदन दर्द, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बच्चों और बुजुर्गों में बुखार और डायरिया की समस्या सामने आ रही है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. जितेंद्र दौनेरिया ने बताया कि वायरल बुखार में व्यक्ति के गले में दर्द, खराश और खुजली होने लगती है। इसके साथ ही शरीर में दर्द, बुखार, खांसी के लक्षण होते हैं।
विज्ञापन
वायरल से बचने के लिए बड़े लोग मास्क लगाकर रखें। वायरल होने पर सबसे पहले नमक के गरारे जरूर करें। डॉक्टर से चेकअप कराने के बाद ही दवा लें। सावधानी न रखने पर एक से दूसरे को यह बुखार बहुत जल्द हो रहा है।
तीन दिन से बच्चा भर्ती
शाहगंज निवासी चांदनी ने बताया कि तीन दिन से बच्चा जिला अस्पताल में भर्ती है। बुखार, पेट में दर्द की समस्या है। अभी ठीक नहीं हुआ है।
मुझसे बच्चे को बुखार आया
आगरा कैंट निवासी सरस्वती का कहना है कि पहले मुझे बुखार आया उसके बाद बच्चे को हो गया। सांस लेने में बच्चे को परेशानी हो रही है। इससे भर्ती कराना पड़ा।