फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Viral Fever News: Viral Fever News: number of patients suffering from viral fever increasing in Agra

वायरल फीवर: आगरा में बढ़ रही बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या, सात में डेंगू की पुष्टि, बरतें सावधानी

Fri, 03 Sep 2021 04:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Sep 2021 04:00 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में वायरल फीवर और डेंगू से हाहाकर मचा हुआ है। पड़ोसी जनपद आगरा में भी वायरल फीवर पैर पसारने लगा है। गुरुवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1352 मरीजों ने परामर्श लिया। जिला अस्पताल में भी यही हाल रहा। 

विज्ञापन
Agra Viral Fever News: Viral Fever News: number of patients suffering from viral fever increasing in Agra
आगरा वायरल फीवर: डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भी वायरल फीवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में एक दिन ही में 1352 मरीजों ने परामर्श लिया। इसमें 1189 नए मरीज रहे। मेडिसिन विभाग ओपीडी में 234 ने परामर्श लिया। शुक्रवार को भी ओपीडी में भीड़ है।  

विज्ञापन


वहीं, जिला अस्पताल में 1383 मरीजों ने परामर्श लिया। नए मरीजों में वायरल फीवर वाले मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। एसएन मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें तीन मरीज आगरा के और बाकी मरीज फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और मथुरा के हैं। 
विज्ञापन


डेंगू वार्ड में 16 मरीज भर्ती
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के मुताबिक मेडिसिन विभाग में बनाए गए डेंगू वार्ड में 16 मरीज भर्ती हैं। इसमें से चार में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, बाल रोग विभाग के वार्ड में 11 मरीज संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इनमें से तीन मरीजों में डेंगू मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिसिन विभाग के चार मरीजों में से एक आगरा का है। जबकि एक-एक मरीज फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और मथुरा के हैं। वहीं, बाल रोग विभाग में मिले मरीजों में दो बच्चे आगरा के हैं। इसमें से एक धनौली का और एक खंदौली का है। वहीं, एक बच्चा फिरोजाबाद का रहने वाला है। जिसकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई। 

वायरल फीवर के मरीज बढ़े
एसएन मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभाग ओपीडी में गुरुवार को कुल 234 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। इसमें 217 नए मरीज पहुंचे। मेडिसिन विभाग के डॉ. अजीत सिंह चाहर ने बताया कि नए मरीजों में वायरल फीवर के मरीज अधिक रहे। इनमें जुकाम, बुखार, खांसी के लक्षण हैं। कुछ मरीजों में डेंगू और मलेरिया के लक्षण भी दिखे। इनको जांच कराने की सलाह दी गई। 

इस मौसम में लोगों को मच्छरों से बचाव करने की जरूरत है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में 63 नए मरीज पहुंचे। अधिकतर बुखार से पीड़ित रहे। बारिश और उमस के मौसम में त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में भी भीड़ रही। 181 नए मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। इनको साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का सुझाव दिया गया। 

ये एहतियात बरतें
- पानी को अधिक दिनों तक इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। 
- बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न लें। 
- सरकारी अस्पताल या सीएचसी, पीएचसी में रक्त की जांच कराएं। 
- पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल जरूर करें। 

111 लोगों को नोटिस 
डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम की टीमों ने गुरुवार को घरों के बाहर कूलर, गमलों और कबाड़ आदि में पानी भरा होने पर 111 गृहस्वामियों को नोटिस दिए। लोगों को जागरूक करने के लिए पैम्फ्लेट भी बांटे जा रहे हैं। 

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि निगरानी समितियों का गठन करके पार्षदों की मदद लेकर संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मलिन बस्तियों में एंटी लार्वा छिड़काव और सफाई अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed