फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Viral fever attack if relief from corona

कोरोना से राहत मिली तो वायरल फीवर का हमला

Thu, 05 Aug 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Viral fever attack if relief from corona
रफ़रोजाबाद ! जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती डायरिया से पीड़ित बच्चों का इलाज कराते परिजन - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना से राहत मिली तो अब वायरल ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। बारिश तो कभी तेज धूप के मौसम में वायरल फीवर, अस्थमा, डायरिया ने पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। इससे मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएचसी, निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी हैं। फीवर तो निमोनिया में बदल रहा है। इस तरह के रोगियों से सरकारी अस्पताल सहित प्राइवेट अस्पताल भरे हुए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में डायरिया, खांस, बुखार और वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। रोजाना करीब 40 से 50 फीसदी मरीज इन्हीं रोगों से पीड़ित आते हैं। मेडिकल कॉलेज का बाल रोग विभाग इन दिनों फुल चल रहा है। कई प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू के मरीज भी आना शुरू हो गए हैं। फीवर धीरे-धीरे निमोनिया में परिवर्तित हो रहा है। इससे मरीज के सिर में तेज दर्द, दर्द के साथ उल्टी आती है। दस्त के रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

इन बीमारियों से ऐसे बचें
- घर के आसपास साफ-सफाई रखे, बासी भोजन और बाजार से खुली चीजें खरीदकर खाने से परहेज करें। सभी लोग गुनगुना पानी का सेवन करें। मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। तबियत खराब होने पर अपने नजदीकी पीएचसी या सीएचसी केंद्रों पर पहुंच कर डॉक्टरों से परामर्श के बाद दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बारिश के मौसम में विभिन्न रोगों के वायरस नमी के कारण सक्रिय हो जाते हैं। इसके अलावा मच्छरों का प्रकोप भी तेज हो जाता है। ऐसे में मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी जरूर लगाएं। इसके अलावा बासी भोजन का सेवन कदापि न करें।
- डॉ. नीरज गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed