{"_id":"5e0059d38ebc3e87ee3bb4a7","slug":"violence-in-firozabad-vehicles-reduced-at-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः दहशत में बीच शहर से गुजरने की तौबा, हाईवे पर थम गई वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः दहशत में बीच शहर से गुजरने की तौबा, हाईवे पर थम गई वाहनों की रफ्तार
Mon, 23 Dec 2019 11:38 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद में हाईवे पर ड्यूटी करते जवान
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद शहर में शुक्रवार को उपद्रव के बाद रविवार को भी सुहागनगरी पटरी पर नहीं लौट सकी। शिकोहाबाद फिरोजाबाद का संपर्क पूरी तरह से टूटा हुआ है। आगरा जाने के लिए भले ही प्राइवेट वाहन सेवा शुरू हो गई हो लेकिन दहशत के बीच लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। इसको लेकर हाईवे पर वाहनों का शोरगुल थमा रहा।
नागरिक कानून को लेकर शुक्रवार सुबह से शहर का माहौल गरम था। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने सुबह से आसफाबाद चौराहा से लेकर सुभाष तिराहा तक हाईवे पर पूरी तरह से नाकाबंदी कर दी थी।
शिकोहाबाद और आगरा की ओर से आने वाले वाहनों को शहर के बाहर बने नए हाईवे से गुजारा गया। ऐसे में रोडबेज बसों का भी शहर के अंदर आना बंद रहा, जो रविवार तक शुरू नहीं हो सका। बसों के शहर के अंदर न आने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आगरा जाने के लिए लोग निजी वाहनों का प्रयोग कर रहे है।

Trending Videos
दो दिन में निरस्त हुए 21 आरक्षण टिकट
शहर के माहौल को देखते हुए लोगों ने टूर निरस्त कर दिए हैं। रेलवे अधिकारियों की मानें तो शनिवार और रविवार दोपहर करीब दो बजे तक लगभग 21 आरक्षण टिकटों को निरस्त किया जा चुका है। जबकि आरक्षण टिकट लेने वाले यात्रियों की संख्या में भी 50 फीसदी कमी आई है।