फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव सलेमपुर धनगर में ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए दो दिन से कुएं में फंसे दो कुत्तों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचा ली। गांव के खेतों में बने एक पुराने कच्चे कुएं में आपस में लड़ते समय दो कुत्ते गिर गए थे।
रविवार को जब किसान खेतों पर पहुंचे, तो उन्हें कुएं से कुत्तों के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद रस्सी और जाल की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों कुत्तों को कुएं से बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों की इस पहल से दोनों बेजुबान जानवरों की जान बच गई। मौके पर नरेंद्र सिंह, गब्बर सिंह, शिवनारायण, राधाकृष्ण आदि ग्रामीण मौजूद रहे।