फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers panicked after hearing gunshots

गोलियों की आवाज सुन दहशत में आए ग्रामीण

Fri, 19 Aug 2022 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Villagers panicked after hearing gunshots
बिछवां। फर्दपुर रोड से पुलिस पर फायर कर भाग रहा बदमाश जमथरी के पास घिर गया। इसके बाद करीब आधा घंटा तक फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए। पुलिस ने मार्ग को दोनों ओर से रोक दिया। बदमाश के पकड़े जाने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे थानाध्यक्ष अमित सिंह फर्दपुर के पास चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान गैंगस्टर में वांछित गोकश व शातिर अपराधी सामने आ गया। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायर किया, थानाध्यक्ष ने टीम के साथ जमथरी के पास उसे घेर लिया। गोलियां चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग घरों से बाहर आ गए। मार्ग के एक छोर पर ग्रामीणों का हुजूम जुटने लगा। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर पुलिस पर गोली कौन चला रहा है, मुठभेड़ की सूचना पर थाना से बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर आ गया, मार्ग को दोनों ओर से कुछ देर के लिए रोक दिया गया, ताकि कोई भी घटनास्थल की ओर न जा सके। पुलिस ने जब 25 हजार के इनामी इदरीश को घायल अवस्था में पकड़ कर अस्पताल भेजा। इसके बाद मार्ग का आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed