फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers Outraged Over Opening of Liquor Shop Near School; Submit Complaint Letter to SDM, Demanding Its Relocation Away from Residential Area; Cite Threat Posed by Behavior of Drunkards.

Agra News: विद्यालय के पास शराब ठेका खोले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश, एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र, आबादी से दूर हटाने की रखी मांग, शराबियों के व्यवहार से खतरा

Mon, 11 May 2026 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers Outraged Over Opening of Liquor Shop Near School; Submit Complaint Letter to SDM, Demanding Its Relocation Away from Residential Area; Cite Threat Posed by Behavior of Drunkards.
फतेहाबाद। गांव जवाहरपुर में संचालित शराब के ठेके को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर तहसील परिसर पहुंचकर उपजिलाधिकारी फतेहाबाद को स्वाति शर्मा को एक शिकायती पत्र देते हुए ठेके को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने दिए गए शिकायती पत्र के माध्यम से उपजिलाधिकारी को बताया गया है कि, गांव में शराब का ठेका से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि यह ठेका सरकारी प्राथमिक विद्यालय और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। वहीं, गांव की मुख्य आबादी से इसकी दूरी लगभग 100 मीटर है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब खरीदने वाले लोग अक्सर विद्यालय परिसर के पास बैठकर शराब पीते हैं। शराब के नशे में ये लोग आने-जाने वाली महिलाओं और छात्राओं के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शराबियों के इस व्यवहार से छोटे बच्चों के भविष्य और गांव की महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस ठेके को यहां से नहीं हटाया गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा पत्र में एसडीएम फतेहाबाद से मांग की गई है कि महिलाओं और बच्चों के भविष्य को देखते हुए इस ठेके को तुरंत गांव से बाहर शिफ्ट करवाया जाए। इस दौरान मुख्य रूप से हरिप्रसाद, हाकिम सिंह, दौलतराम, रामनारायण, ब्रजमोहन, नवाब सिंह, मुन्नालाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। जानकारी पर आबकारी विभाग की टीम गांव में पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed