{"_id":"62f797d18f77bb55f651d7a7","slug":"villagers-leaving-the-barauna-village-due-to-ganga-erosion-in-kasganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flood in Kasganj: गंगा की धारा बेकाबू, गांव बरौना के अस्तित्व पर गहराया संकट, नहीं रुक रहा कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flood in Kasganj: गंगा की धारा बेकाबू, गांव बरौना के अस्तित्व पर गहराया संकट, नहीं रुक रहा कटान
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Aug 2022 06:32 PM IST
सार
पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव बरौना में बुरे हालात हैं। गंगा के कटान से गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। कटान होने से गंगा की धारा गांव के नजदीक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
1 of 5
गांव बरौना में कटान जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कासगंज की पटियाली तहसील के गांव बरौना के अस्तित्व पर संकट गहराता जा रहा है। गंगा की बेकाबू धारा लगातार कटान कर रही है। इसे बांधने के लिए सिंचाई विभाग की कोशिशें जारी हैं। ग्रामीण और सिंचाई विभाग की टीमें इस कवायद में दिन रात जुटी हुई हैं। शनिवार को सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता बाढ़ लखनऊ से यहां पहुंचे। उन्होंने अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अब तक किए गए कार्यों की प्रगति पूछी और समीक्षा की।
प्रमुख अभियंता एनसी उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता सुप्रभात सिंह के साथ बरौना गांव पहुंचे। उन्होंने पूरे गांव का भ्रमण करके स्थिति का जायजा लिया। प्रमुख अभियंता ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह कटान रोधी कार्यों को निरंतर जारी रखें। जिससे कटान को रोका जा सके। गांव में ग्रामीणों से भी उन्होंने बातचीत की। ग्रामीणों ने उनके समक्ष पत्थर की ठोकरें बनवाने की भी मांग की। प्रमुख अभियंता ने कहा कि कटान रोधी कार्य होने से गंगा की धारा में परिवर्तन हो सकता है।
2 of 5
बल्लियां लगाने में जुटे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीण अपने जरूरी सामानों को हटा रहे थे। कोई राहत शिविर में जा रहा था तो कोई आसपास रिश्तेदारी में। बल्ली पाइलिंग का कार्य शुक्रवार की शाम से ही शुरू हो गया था। कटान प्रभावित इलाकों में डंपर से मिट्टी डाली गई। सैंड बैग भरे गए। पूरी रात बल्ली पाइलिंग का काम चलता रहा। शनिवार को भी पूरे दिन बल्ली पाइलिंग के काम का सिलसिला जारी रहा।
3 of 5
बल्लियां लगाने के बाद भी नहीं रुका कटान
- फोटो : अमर उजाला
जिन इलाकों में बल्ली पाइलिंग की गई, वहां पाइलिंग के पीछे कटान हो रहा था। अभी और कटान होने की आशंका बनी हुई है। एक दिन पूर्व सड़क का हिस्सा कटने के बाद से लगातार कटान गांव की ओर बढ़ रहा है। सड़क के बाद भी 10 मीटर कटान कुछ इलाकों में हो चुका है। गांव बरौना में बने सामुदायिक शौचालय भी कटान के निशाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेत से भरी बोरियां गंगा किनारे लगाई गईं
- फोटो : अमर उजाला
गांव के एक किनारे पर गंगा की धारा कटाव करके खेतों और झोपड़ियों तक जा पहुंची है, वहीं दूसरी तरफ आसपास बाढ़ का पानी भरा हुआ है। गंगा का जलस्तर कम होने के साथ ही इस पानी की निकासी शुरू हो गई है। गांव में भरे पानी से तो ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या कटान की है।
विज्ञापन
5 of 5
मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
कटान का कोई एक स्थान निश्चित नहीं है। जहां भी पानी दबाव बढ़ता है, वहां कटान शुरू हो जाता है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश चंद्र का कहना है कि पूरी रात बल्ली और सैंड बैग लगाने का काम चलता रहा, लेकिन कटान नहीं रुक रहा। गांव के लोग लगातार राहत शिविरों में पहुंच रहे हैं या फिर अपनी रिश्तेदारी में जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।