फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers held the team of electricity department including SDO hostage in Shamsabad

Agra News: शमसाबाद में ग्रामीणों ने एसडीओ सहित बिजली विभाग की टीम को बनाया बंधक, आए थे चेकिंग करने

Thu, 08 Sep 2022 05:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 05:55 PM IST
सार

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के काफी संख्या में कर्मचारी घरों की छतों पर चढ़कर केबल काटने के नाम पर घरों में नहा रहीं महिलाओं को देख रहे थे, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीओ सहित तीन कर्मचारी को बंधक बना लिया।

विज्ञापन
Villagers held the team of electricity department including SDO hostage in Shamsabad
एसडीओ सहित बिजली विभाग की टीम को बनाया बंधक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शमसाबाद के गांव धिमिश्री में चेकिंग करने के लिए आई बिजली विभाग की टीम के सामने उस समय बड़ा संकट खड़ा हो गया, जब ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों को घेर लिया। बताया गया है कि ग्रामीणों ने एकजुट होकर एसडीओ सहित बिजली विभाग की टीम को बंधक बना लिया। 

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के काफी संख्या में कर्मचारी घरों की छतों पर चढ़कर केबल काटने के नाम पर घरों में नहा रहीं महिलाओं को देख रहे थे, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीओ सहित तीन कर्मचारी को बंधक बना लिया। जानकारी होने पर उप जिलाधिकारी फतेहाबाद जेपी पांडे, सीओ फतेहाबाद सौरभ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण एसडीओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। 

विज्ञापन

 

Villagers held the team of electricity department including SDO hostage in Shamsabad
ग्रामीणों से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पूर्व विधायक ने समझाया तो माने ग्रामीण 

जानकारी होने पर पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह एवं बिजली विभाग के तृतीय अवर अभियंता प्रभाकर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पूर्व विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। तृतीय अवर अभियंता बिजली विभाग प्रभाकर सिंह का कहना है कि एसडीओ को हटा दिया गया है। किसान नेता रामनिवास रघुवंशी ने बताया है कि एसडीओ का रवैया तानाशाह पूर्ण है। इन्होंने शमशाबाद व धिमश्री में झूठे मुकदमे दर्ज कराएं हैं, जिसको लेकर आज ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने बिजली विभाग की टीम को बंधक बना लिया। 

पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश में सूखे के हालात हैं। सरकार की मंशा है कि किसानों और मेहनतकस लोगों पर बिजली बकाया निलंबित रखा जा रहा है। सरकार  मदद कर रही है। ऐसे अधिकारी सरकार की छवि खराब कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed