{"_id":"67757ef70c74e1ee41038e79","slug":"villagers-clashed-with-the-team-that-went-to-remove-the-encroachment-set-fire-to-patel-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-129592-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कब्जा हटवाने गई टीम से भिड़े ग्रामीण, पतेल में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कब्जा हटवाने गई टीम से भिड़े ग्रामीण, पतेल में लगाई आग
Wed, 01 Jan 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
बिछवां। गांव धनमऊ में कब्जा हटवाने के लिए पहुंची राजस्व टीम से विपक्षी भिड़ गए। पहले तो कहासुनी की इसके बाद पतेल में आग लगा दी। टीम को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाने लगी। नायब तहसीलदार और पंचायत सचिव ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
नायब तहसीलदार भोगांव रोहित यादव ने बताया कि गांव धनमऊ के रहने वाले वाले प्रभाकर के प्रार्थना पत्र पर एसडीएम ने जांच कराने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 27 दिसंबर को नायब तहसीलदार राजस्व टीम के साथ जांच करने पहुंचे और पैमाइश करने के बाद जगह को चिन्हित कर दिया था। ग्रामीण जगह पर घूरा आदि डालकर कब्जा कर रहे थे। मंगलवार को की शाम को नायब तहसीलदार टीम और पुलिस बल के साथ कब्जा हटवाने के लिए पहुंचे थे। तभी वहां मौजूद प्रवेश तिवारी, राजवीर, मुन्नी देवी, रंजना, संगीता, सुनील कुमार विरोध करने लगे। कब्जा कर रहे राजवीर की पत्नी और पुत्री ने अभद्रता करते हुए वहां रखी पतेल में आग लगा दी।
सभी लोगों ने टीम को धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी नौकरी को खा जाएंगे। उक्त लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का काम किया। जिसके चलते जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो सकी। नायब तहसीलदार और सचिव की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।