फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   villagers attack police check post beat up constable

ग्रामीणों ने सिपाही को पीटा, चौकी में तोड़फोड़, पथराव

Thu, 10 May 2018 10:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 10 May 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
villagers attack police check post beat up constable
ग्रामीणों को खदेड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सैंया थाना क्षेत्र में लादूखेड़ा पुलिस चौकी के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को छू रहे पेड़ को काटने पहुंचे पॉवर कारपोरेशन के संविदा लाइनमैन की सिपाही ने पिटाई कर दी। पुलिसकर्मी चाहते थे कि पेड़ को काटा न जाए। 
विज्ञापन


उधर, लाइनमैन की पिटाई का पता चलने पर भड़के आसपास के लोगों ने चौकी पर धावा बोल दिया। सिपाही को पीट दिया। चौकी में तोड़फोड़ की, पथराव भी किया। इतना ही नहीं बाद में, सैंया-लादूखेड़ा मार्ग पर जाम भी लगा दिया।
विज्ञापन

 
गुरुवार की सुबह लादूखेड़ा फीडर पर तैनात संविदा लाइनमैन लक्ष्मण और नीरज रामपुरा की ओर जाने वाली लाइन पर कार्य कर रहे थे। पुलिस चौकी के सामने पेड़ हाईटेंशन लाइन से छू रहा है। इस कारण लाइन बार-बार ट्रिप कर रही है। यह देख लाइनमैन लक्ष्मण पेड़ को ऊपर से काटने के लिए उस पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ काटने पर हुआ था विवाद

चौकी पर तैनात सिपाही रमेश यादव ने उसे पेड़ काटने से मना किया तो उनके बीच विवाद हो गया। सिपाही ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसका पता चलने पर रामपुरा गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सिपाही रमेश यादव के साथ मारपीट कर दी। 

बाद में गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी में जमकर तोड़फोड़ की। वहां रखी टीवी, मेज, कुर्सी, पानी की टंकी आदि तोड़ दी। वहां मौजूद अन्य सिपाही ने रोकने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उन पर पथराव कर दिया।

घटना के समय चौकी पर केवल दो सिपाही ही मौजूद थे। जानकारी होते ही थाना सैंया से प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। लोगों ने सैंया-लादूखेड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस पर पथराव करने लगे।

65 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

प्रभारी निरीक्षक ने बवाल को बढ़ता देख सीओ नरेंद्र सिंह राणा को जानकारी दी। आधे घंटे बाद पहुंचे सीओ खेरागढ़ नरेंद्र सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक इरादत नगर सलीम खां ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।

बाद में चौकी इंचार्ज लादूखेड़ा मनोज कुमार ने 25 नामजद और 40 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ थाना सैंया में सिपाही पर जानलेवा हमला, पुलिस पर पथराव, चौकी में तोड़फोड़ एवं सेवन क्रिमिनल एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed