फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers angry with suicide of brothers troubled by police harassment in Agra staged protest demanding their

UP: आश्रित को नौकरी, जमीन पट्टा हो... तब होगा शव का अंतिम संस्कार, MLA बोले- 'जेल जाएंगे इंस्पेक्टर और दरोगा'

Tue, 25 Jun 2024 04:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Jun 2024 04:19 PM IST
सार

आगरा में भाइयों के सुसाइड के मामले में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बोले- आश्रित को नौकरी और जमीन पट्टा हो। इसके बाद ही अंतिम संस्कार होगा। मौके पर पहुंचे विधायक ने कहा कि 'इंस्पेक्टर और दरोगा जेल जाएंगे'। 

विज्ञापन
Villagers angry with suicide of brothers troubled by police harassment in Agra staged protest demanding their
शव पर बिलखती महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस उत्पीड़न से परेशान तीन दिन में दो सगे भाइयों ने आत्महत्या कर ली। खंदौली थाना क्षेत्र के रुपधनू गांव के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह से गांव में तनावपूर्ण स्थिति है। शव के अंतिम संस्कार से पहले ग्रामीण मृतक आश्रितों को नौकरी और जमीन के पट्टे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहें हैं। 

विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए की फौरी तौर पर आर्थिक मदद की घोषणा की है। क्षेत्रीय भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आर्थिक मदद का चैक देने रुपधनू पहुंचे। जहां परिजनों ने सिर्फ चेक लेने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


प्रशासन के लोगों ने समझाने का प्रयास किया। दोपहर साढ़े तीन बजे तक परिजन शव के अंतिम संस्कार को तैयार नहीं हुए थे। उनका कहना है कि इंसाफ चाहिए। अन्तिम संस्कार से पहले चाहिए।  पुलिस को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। आक्रोशित परिजन को तमाम नेता और अफसर मनाने के प्रयास में लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल जाएंगे इंस्पेक्टर और दरोगा 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश लेकर रुपधनू पहुंचे भाजपा से क्षेत्रीय विधायक डॉ धर्मपाल सिंह ने कहा कि सीएम योगी ने स्पष्ट कहा कि आरोपी इंस्पेक्टर व दरोगा जेल जाएंगे। सख्त कारवाई होगी। लापरवाही बरतने वाले अन्य पुलिस कर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ भी कारवाई होगी। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार व दरोगा हरिओम अग्निहोत्री के खिलाफ बरहन में सोमवार देर रात केस दर्ज हो गया। 



सोमवार शाम 4 बजे होमगार्ड प्रमोद ने आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध करवाई नहीं होने से हताश होकर पेड़ पर फंदे से लटक गया था। शनिवार प्रमोद के छोटे भाई संजय ने सादाबाद पुलिस उत्पीड़न से तंग होकर आत्महत्या की थी। तीन दिन में दो भाइयों की मौत से गांव में मातम और रोष पसर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed