{"_id":"6ac16e4adf6cbec8c4015d9a","slug":"villager-robbed-after-being-waylaid-fir-registered-agra-news-c-25-1-agr1008-1176202-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रास्ते में घेरकर ग्रामीण से लूट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रास्ते में घेरकर ग्रामीण से लूट, प्राथमिकी दर्ज
Sun, 04 Oct 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
इरादतनगर। थाना क्षेत्र के डूडीपुरा गांव के पास शुक्रवार देर शाम मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश हथियारों के बल पर एक ग्रामीण से मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, बैग और नकदी लूटकर ले गए।
राजस्थान के धौलपुर क्षेत्र के गांव गन्हेंदी निवासी दीवान सिंह पुत्र नाहर सिंह शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे दिल्ली से मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहे थे। उनका आरोप है कछपुरा गांव के सामने बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। मारपीट कर उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, बैग तथा नकदी लूटकर ले गए। एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन ने बताया पुलिस टीमें मामले की जांच कर रही हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सर्विलांस और बदमाशों के भागने वाले संभावित रास्तों की भी जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।