{"_id":"615a753a8ebc3e628e039b1a","slug":"villager-killed-in-clash-between-two-sides-over-money-dispute-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक ग्रामीण की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक ग्रामीण की मौत, नौ घायल
Mon, 04 Oct 2021 02:31 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:31 PM IST
सार
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आगरा: अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के गांव गुट्टी आम में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। हमले में 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक की मौत हो गई, जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
गांव गुट्टी आम निवासी गजेंद्र ने परिवार के गांव के ही राजकुमार से आठ साल पहले एक लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि राजकुमार ने उससे रुपये मांगे तो गजेंद्र पक्ष ने उससे गाली गलौज कर दी। इस पर दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चल गए। इसमें गजेंद्र पक्ष से गजेंद्र, गौरी शंकर, शिवचरण, चंपा देवी, गायत्री और दूसरे पक्ष से राजकुमार, विजय सिंह, रघुवर दयाल, सेवाराम, प्रेमवती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
किसानों की मौत पर बवाल: प्रियंका और टिकैत पहुंचे लखीमपुर, पीड़ितों से मिलने से रोका, भाकियू का देशभर में प्रदर्शन
विज्ञापन
घायल राजकुमार की अस्पताल में मौत
सूचना पर थानाध्यक्ष डौकी शेर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। जबकि गजेंद्र, चंपा देवी, गायत्री देवी और विजय सिंह की हालत गंभीर है। वहीं, थानाध्यक्ष शेर सिंह ने बताया के दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरी शंकर और शिवचरन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।