फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villager fell into the pond, died

Agra News: तालाब में गिरा ग्रामीण, मौत

Tue, 22 Aug 2023 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Villager fell into the pond, died
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के न्यौली इलाके में तालाब के पानी में भूसा लेकर जा रहा ग्रामीण पैर फिसलने के कारण गिर गया। जिससे ग्रामीण की मौत हो गई। अन्य ग्रामीणों ने बमुश्किल शव बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तालाब से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा गया।
विज्ञापन

हादसे का शिकार ग्रामीण जयपाल(50) निवासी ग्राम न्यौली हुआ। बताया गया कि पूर्वाह्न के समय वह पशुओं के लिए चारा लेकर आ रहा था। तभी तालाब के रास्ते पर उसका पैर अचानक फिसल गया और तालाब में जा गिरा। तालाब में फिसलते ही जयपाल ने शोर मचाया। आस पास के लोगों की नजर तालाब पर डूबते जयपाल पर पड़ी, लेकिन कुछ ही देर में वह डूब गया और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी। ग्रामीणों ने जैसे तैसे जयपाल को तालाब से निकाला, लेकिन तब तक जयपाल की मौत हो चुकी थी। जयपाल की मौत से उसके परिवार में चीत्कार मचगया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि तालाब में पैर फिसलने से ग्रामीण जयपाल गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed