फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villager dies after being buried under tractor trolley

ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर ग्रामीण की मौत

Sun, 06 Jun 2021 10:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Villager dies after being buried under tractor trolley
कासगंज। सोरों के पूरनपुर के निकट पहिया बदलने के लिए जैक लगाते समय चकोरी भरी ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से ग्रामीण की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन

मनिकापुर निवासी प्रेमपाल (38) पुत्र हरी सिंह ट्रैक्टर ट्राली में चकोरी लेकर जा रहा था। जब उसका ट्रैक्टर पूरनपुर के निकट पहुंचा तभी अचानक उसके टायर में पंचर हो गया। इसके बाद प्रेमपाल ने टायर बदलने के लिए ट्राली में जैक लगाया, लेकिन जैक लगाते ही चकोरी भरी ट्राली पलट गई और वह उसके नीचे दब गया।
विज्ञापन

जब राहगीरों ने ादसा देखा तो वे दौड़कर मौके पर पहुंचे और ट्राली को उठाकर उसे निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला, ट्राली के नीचे दबने से उसकी मौत हो चुकी थी। प्रेमपाल को राहगीरों ने पहचान लिया और परिजनों को जानकारी दे दी। परिजन मौके पर आए तो शव देखकर चीत्कार मच गया। सोरों कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि हादसे के बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी गई, जिससे शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed