{"_id":"605781ae8ebc3e59096270b7","slug":"village-will-develop-when-farmers-are-happy-mainpuri-news-agr485529220","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के खुशहाल होने पर गांव का विकास होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के खुशहाल होने पर गांव का विकास होगा
विज्ञापन
21एमएनपी-18-कलक्ट्रेट सभागार में प्रमाणपत्र देते कैबिनेट मंत्री और डीएम
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर मिशन किसान कल्याण के तहत राजकीय कृषि विद्यालय गोरखपुर से वर्चुअल संवाद किया। इसे कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों ने देखा। वर्चुअल संवाद के बाद आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि किसान खुशहाल होगा तो गांव का विकास होगा। गांव के विकास के बाद ही प्रदेश, देश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
कृषि मेले में आबकारी मंत्री ने कहा किसान परंपरागत खेती छोड़ नई तकनीकी का प्रयोग कर खेती करें। पानी का निर्धारित मात्रा में प्रयोग करें। कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेकर खेती करें। किसान देश की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। किसान के घर में खुशहाली नहीं आने तक हम विकासशील देशों की श्रेणी में नहीं आ सकते।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा किसान परंपरागत खेती से जुड़कर अपने खेतों की मिट्टी की सेहत की जानकारी के लिए मृदा परीक्षण कराएं। रासायनिक खादों पर निर्भरता कम कर जैविक खादों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 33 प्रतिशत फसल का नुकसान होने पर पूरा लाभ देने का कार्य सरकार ने किया है। इस दौरान फसल उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसानों, कृषि यंत्रों, मत्स्य पालन पर अनुदान पाने वाले किसानों को प्रशस्ति, स्वीकृतिपत्र वितरित किए गए।
उपनिदेशक कृषि डीवी सिंह, जिला कृषि अधिकारी गगनदीप, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, देवेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।