फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Village Development Officer Aparna Yadav suspended for misappropriation of government funds.

Agra News: शासकीय धन के दुरुपयोग में ग्राम विकास अधिकारी अर्पणा यादव निलंबित

Fri, 19 Jun 2026 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Village Development Officer Aparna Yadav suspended for misappropriation of government funds.
आगरा। ब्लॉक बरौली अहीर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अर्पणा यादव को शासकीय धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत राज अधिकारी की जांच रिपोर्ट और संस्तुति के आधार पर हुई है। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी है। जांच में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर किए गए वित्तीय भुगतानों में नियमों के विपरीत धनराशि का अंतरण पाया गया। ग्राम पंचायत कुंडौल में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान कराए गए विकास कार्य अधूरे मिले। ग्राम पंचायत विझामई में वर्ष 2025-26 के दौरान प्रभात मिश्रा नामक व्यक्ति के खाते में विभिन्न एक्टिविटी कोड पर नियमों को ताक पर रखकर पैसे ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा नवंबर और दिसंबर 2025 में कार्यक्षेत्र में उपस्थिति और काम से जुड़े जीपीएस या नोट कैम आधारित फोटो साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए। यही नहीं उन्होंने जांच टीम के सामने वित्तीय भुगतानों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और रिकॉर्ड पेश नहीं किए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed