फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vijay Sharma Memorial All India Masters Championship

Agra News: क्वार्टर व सेमीफाइनल मुकाबलों में दिखा शटलरों का अनुभव

Sun, 01 Feb 2026 03:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Feb 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Vijay Sharma Memorial All India Masters Championship
विजय शर्मा मेमोरियल ऑल इंडिया मास्टर चैंपियनशिप
आगरा। विजय शर्मा मेमोरियल ऑल इंडिया मास्टर चैंपियनशिप के लिए हो रही प्रतियोगिताओं के सातवें दिन 50 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले रविवार को सुबह 10 बजे से खेले जाएंगे। दोपहर 12 बजे समापन समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन

प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन अकादमी एवं श्रवण बैडमिंटन अकादमी की ओर से चल रही इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए अनुभवी खिलाड़ी उच्चस्तरीय खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान संरक्षक महेश नौटियाल, अध्यक्ष बीना लावानिया, सचिव राहुल पालीवाल, चेयरमैन विनोद सीतलानी, पवन मंगल, लव गोयल, नंदी रावत, संजीव रावत, हरिकांत शर्मा, एमपी भल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला एकल स्पर्धा के विजेता
महिला एकल 55 वर्ष वर्ग में शालिनी यादव (म.प्र) ने अनिथाकुमारी ई. (केरल) को 21-3, 21-11 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में पूनम तटवावाड़ी (म.प्र.) ने सफिया इय्यिल (केरल) को 21-10, 21-3 से हराया। महिला एकल 65 वर्ग में तारामती परमार (गुजरात) ने स्नेह छिब्बर (उत्तराखंड) को 21-14, 21-5 से व निर्मला कुमारी नेगी (उत्तराखंड) ने नीरा पसरीचा (दिल्ली) को 21-13, 21-15 से मात दी। महिला एकल 60 वर्ग में सुरेखा सताम और सरोज सावंत दोनों महाराष्ट्र ने सीधे गेमों में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष एकल स्पर्धा

पुरुष एकल 55 वर्ग में राजीव शर्मा (दिल्ली) ने विजय शर्मा (दिल्ली) को 21-18, 21-13 से, जबकि जयंत देवांगन (छत्तीसगढ़) ने सन्यासी राव (आंध्र प्रदेश) को 21-19, 21-16 से हराया। पुरुष एकल 60 वर्ग में राम लखन (पीएनबी) को वॉकओवर मिला, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में रामजौवा के. (मिजोरम) ने संदीप विज (कर्नाटक) को 22-20, 17-21, 21-14 से हराया। पुरुष एकल 65 वर्ग में अनुपम कुमरिया (पीएनबी) ने आरएन सरकार (उ.प्र.) को 21-19, 21-14 से व महेंद्र सिंह बोहरा (उ.प्र.) ने भाइलालभाई वालंद (गुजरात) को 21-9, 21-12 से हराया। पुरुष एकल 80 वर्ग के फाइनल में अख्तियार अहमद पटौदी (उत्तराखंड) ने सतीश धोंदू कुदचडकर (गोवा) को 21-18, 21-12 से हराकर खिताब जीता।

युगल एवं मिश्रित युगल

महिला युगल 55 वर्ग में एस. राजगोपालन, पूनम तटवावाड़ी ने अनिथाकुमारी, सफिया को 21-2, 21-8 से व मिश्रित युगल 65 वर्ग में जी. सिधु,बी. शेट्टी ने जयंत राजानी, स्नेह छिब्बर को 21-9, 21-4 से हराया। 70 वर्ष पुरुष एकल के पहले सेमीफाइनल में शरद महाजन ने सत पाल अनगुराला को 21-17, 21-11 से, दूसरे सेमीफाइनल में बलवीर सिंह जमवाल ने किशोर वानखेड़े को 21-08, 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

70 वर्ष महिला एकल के पहले सेमीफाइनल में मनजीत शर्मा ने श्यामोला खन्ना को 21-12, 21-12 से, व दूसरे सेमीफाइनल में कन्याकुमारी ने मधुलिका कुमार को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 70 वर्ष पुरुष युगल पहले सेमीफाइनल में प्रदीप व तानाजी सावंत ने जयंत शेट्टी व वीरपाल सिंह वर्मा को 21-08,21-10 से व दूसरे सेमीफाइनल में हसन कमाल आबिदी व अनिल मल्होत्रा ने मले कुमार डे व गुरबख्श सिंह जुनेजा को 21-15, 21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

70 वर्ष मिश्रित युगल में सत पाल अनगुराला व मधुलिका कुमार ने बसंत कुमार शिकारी व एन.नंदिनी नागार्जन को 21-09, 21-12 से व दूसरे सेमीफाइनल में कुट्टी परमवील विजय कुमार व मनजीत शर्मा ने प्रमोद खन्ना व कन्याकुमारी की जोड़ी को 13-21, 21-11,21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed