फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vigilance team arrested teacher for taking bribe in mathura

विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा शिक्षक, बीटीसी प्रशिक्षु से मांगे 50 हजार

Sun, 16 Sep 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा) Updated Sun, 16 Sep 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
vigilance team arrested teacher for taking bribe in mathura
सफेद शर्ट में रिश्वत लेने का आरोपी टीचर - फोटो : अमर उजाला
आगरा विजिलेंस टीम ने विकास खंड मांट के गांव नगला नत्था के प्राइमरी शिक्षक को बीटीसी प्रशिक्षु से टीचिंग ट्रेनिंग के नाम पर 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेने वाले शिक्षक के खिलाफ  थाना मांट में मुकदमा दर्ज कराया है।      
विज्ञापन


शनिवार को आगरा की विजिलेंस टीम को प्रशिक्षु बीटीसी सुनील कुमार पुत्र हरिशंकर निवासी नगला नत्था ने शिकायत दर्ज कराई कि विकास खंड मांट के नगला नत्था स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षक नवीन अग्रवाल निवासी ज्योति नगर मथुरा टीचिंग ट्रेनिंग के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। 10 हजार रुपये तीन दिन पहले दे दिए थे। 
विज्ञापन


शेष धनराशि और देनी है। इस शिकायत पर शनिवार को विजिलेंस टीम ने स्कूल में छापा मारकर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए नवीन अग्रवाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस सीओ कृष्ण मुरारी ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ थाना मांट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक को फंसाया गया     

शिक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने के मामले में परिजनों ने झूठा फंसाने का आरोप लगाया है। शिक्षक संगठन भी विजिलेंस और शिकायतकर्ता पर सवाल उठा रहे हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं हो रही हैं। शिकायकर्ता और आरोपी शिक्षक के बीच वार्तालाप का वीडियो भी वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने इसे राजनीति और षड्यंत्र का हिस्सा बताया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed