{"_id":"66c22e0dcefe4c85e1071e65","slug":"vigilance-caught-divisional-joint-director-of-education-red-handed-while-taking-bribe-in-agra-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: विजिलेंस ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, घरवालों ने कार्रवाई पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: विजिलेंस ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, घरवालों ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
Sun, 18 Aug 2024 11:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:34 PM IST
सार
आगरा में विजिलेंस टीम ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था। घरवालों ने टीम री कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए आगरा के संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को विजिलेंस टीम ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राम प्रताप शर्मा को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस की इस कार्रवाई पर राम प्रताप शर्मा के परिजन ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है। शनिवार को देर रात परिजन विजिलेंस कार्यालय पहुंचे। टीम के पास कोई सुबूत नहीं है, जिसमें रकम लेने की पुष्टि हो सके।
विज्ञापन
बाबू से अधिकारी तक मांग रहे रिश्वत
यह कोई पहला मामला नहीं है, जब कोई अधिकारी पकड़ा गया। विजिलेंस में 20 से अधिक शिकायत दर्ज कराई गई हैं। इनमें शिक्षा, नगर निगम सहित अन्य विभागों के कर्मचारी और अधिकारियों पर काम के बदले रकम मांगने का आरोप है। टीम जांच में लगी है।
विज्ञापन
पूर्व में विजिलेंस के साथ एंटी करप्शन की टीम कार्रवाई भी कर चुकी है। विजिलेंस के एसपी शगुन गौतम ने बताया कि यदि कोई लोकसेवक सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
ये आ चुके हैं मामले
- फिरोजाबाद निवासी राहुल भारद्वाज ने शिकायत की थी। उनसे विद्युत तारों के डबल पोल को खेत के किनारे लगवाने के लंबित एस्टीमेट को अग्रसारित करने के लिए एवज में बिजली विभाग के अवर अभियंता रामयज्ञ ने 10 हजार रिश्वत मांगी थी। 10 अगस्त को उसे रिश्वत लेते पकड़ा।
- जून में अपर निदेशक ग्रेड-2 डॉ. विवेक कुमार भारद्वाज को उनके दफ्तर में रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। साथ में उनका चालक संतोष कुमार शर्मा भी पकड़ा गया था। वह अधीनस्थ को दूरस्थ क्षेत्र में स्थानांतरण का भय दिखाकर 1 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।
- 15 जुलाई को जगनेर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता बाबादीन को एंटी करप्शन की टीम ने 5 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था। उन्होंने नए कनेक्शन के लिए रिपोर्ट लगाने के लिए रुपये की मांग की थी।
- 18 जुलाई को फिरोजाबाद के हाथवंत ब्लाक के एडीओ पंचायत रक्षपाल सिंह को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने गिरफ्तार किया। उन पर ठेकेदार से रुपये मांगने का आरोप लगा।
- 13 जुलाई को हाथरस सीएमओ कार्यालय की वरिष्ठ सहायक मधु भाटिया को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। उन पर रुका वेतन दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग का आरोप है।
- 27 जून को हाथरस बीएसए दफ्तर के वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। सहायक अध्यापक ने शिकायत दर्ज कराई थी।