फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vigilance arrested Joint Director Secondary Education red handed while taking bribe In Agra

UP News: विजिलेंस ने संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा, इस तरह टीम के जाल में फंसे

Sat, 17 Aug 2024 10:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Aug 2024 10:28 PM IST
सार

आगरा में विजिलेंस ने संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस तरह टीम ने जाल फैलाया। इसमें वह फंस गए। तीन लाख की पहली किश्त ले रहे थे। 

विज्ञापन
Vigilance arrested Joint Director Secondary Education red handed while taking bribe In Agra
रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए आगरा के संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) टीम ने शनिवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के मंडलीय संयुक्त निदेशक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस ने इसे शिक्षक की शिकायत पर पकड़ा। ये कार्यालय के बाहर तीन लाख की रिश्वत ले रहे थे। इसी समय टीम ने उन्हें धर लिया। संयुक्त निदेशक की गिरफ्तारी से शिक्षा जगत में खलबली मच गई।

विज्ञापन


एसपी विजिलेंस शगुन गौतम ने बताया कि सेक्टर-तीन, आवास विकास कॉलोनी निवासी शिक्षक अजयपाल सिंह, डीसी वैदिक इंटर कालेज, शाहगंज में सहायक अध्यापक हैं। शिक्षक ने विजिलेंस में शिकायत में कहा कि फर्जी नियुक्ति से संबंधित शिकायत में शिकायतकर्ता के पक्ष में रिपोर्ट लगाने की एवज में उनसे 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। इस पर विजिलेंस टीम ने संयुक्त शिक्षा निदेशक की निगरानी और कॉल रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। विजिलेंस को प्राथमिक जांच में तथ्य सही मिले।

विज्ञापन

इस पर ट्रैप करने के लिए शनिवार की शाम करीब 7 बजे रिश्वत की पहली किश्त तीन लाख रुपये लेकर शिक्षक को पंचकुइयां स्थित संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) कार्यालय में भेजा गया। यहां शिक्षक से बातचीत के बाद रामप्रताप शर्मा (आरपी शर्मा) कार्यालय के बाहर आकर अपनी गाड़ी में बैठ गए। इसी वक्त रिश्वत की रकम भी उनकी गाड़ी में रखी गई। 
 
विज्ञापन

विजिलेंस की टीम ने उन्हें गाड़ी से ही रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस पर उनके चालक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने विजिलेंस की टीम को रोकने की कोशिश की मगर अपना परिचय देने पर दोनों कर्मचारी इस केस से संबंधित फाइल को लेकर भाग निकले। एसपी विजिलेंस ने बताया कि संयुक्त शिक्षा निदेशक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। उन्हें मेरठ विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 
विज्ञापन

तीन किश्तों में देनी थी रकम

पीड़ित शिक्षक ने विजिलेंस को बताया कि शिकायत के निस्तारण के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। इसमें पहली किश्त तीन लाख रुपये देना तय हुआ था। दूसरी किश्त दो लाख रुपये और पांच लाख रुपये की अंतिम किश्त देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed