फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   video viral youths raised slogans in support of Modi and Yogi During an SP protest in Agra

यूपी: एमजी रोड पर प्रदर्शन कर रहे थे सपा कार्यकर्ता, राहगीर युवक ने लगा दिए मोदी-योगी के नारे; वीडियो वायरल

Thu, 10 Sep 2026 09:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 10 Sep 2026 09:45 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में गुरुवार को सपा कार्यकर्ता एमजी रोड पर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे एक राहगीर युवक ने मोदी-योगी के नारे लगा दिए। इस पर सपा कार्यकर्ताओं की युवक से कहासुनी भी हुई, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
video viral youths raised slogans in support of Modi and Yogi During an SP protest in Agra
सपा कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी करता युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गड्ढों में तब्दील सड़कें, खुले नाले, जरा सी बारिश में जलभराव और बदहाल व्यवस्थाओं के कारण जा रही जानों के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने संजय प्लेस से नगर निगम तक जुलूस निकाला। उन्होंने नगर आयुक्त के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने किया। उन्होंने आगरा स्मार्ट सिटी योजना पर खर्च हुए 1100 करोड़ रुपये की उच्चस्तरीय और खुली जांच की मांग की। 
विज्ञापन


विज्ञापन


 

आरोप लगाया कि नगर निगम की लापरवाही के कारण पिछले दो महीनों में खुले नालों में गिरने से चार और गड्ढे में एंबुलेंस फंसने से एक अजन्मे बच्चे की जान चली गई। सपा ने शहर को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की। पार्टी ने मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग के साथ जिम्मेदारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई गई। 

वहीं, एमजी रोड पर सपा के प्रदर्शन के दौरान एक राहगीर जो एक्टिवा पर सवार था, उसने जुलूस को देखकर योगी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की युवक से कहासुनी हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

ज्ञापन में उठाए गए प्रमुख मुद्दे
ज्ञापन में सीवर ओवरफ्लो, दूषित पेयजल आपूर्ति, ध्वस्त सफाई व्यवस्था और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें भी मुख्य मुद्दे थे। इसके साथ ही नियमित फॉगिंग कराने, नगर निगम के प्राथमिक विद्यालयों की दशा सुधारने, जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थायी ड्रेनेज सिस्टम बनाने की मांग भी रखी गई। प्रदर्शन में सपा प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी, अमित सिंह, सुलेखा श्रीवास्तव, प्रियंका चौहान, राहुल चौधरी और सोमेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed