फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of teenager waving pistol goes viral

Agra News: तमंचा लहरा रहे किशोर का वीडियो वायरल

Sat, 24 Feb 2024 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 Feb 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
Video of teenager waving pistol goes viral
तमंचा लहरा रहे किशोर का वीडियो वायरल
विज्ञापन

- इंस्टाग्राम पर बनाई रील, बरनाहल पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के एक वाल्मीकि मोहल्ले के रहने वाले एक किशोर ने तमंचे के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दी। वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जानकारी होने के बाद थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर शनिवार को एक किशोर का वीडियो वायरल हुआ। किशोर अपने हाथ में तमंचा लिए हुए नजर आ रहा है। किशोर ने तमंचे के साथ रील बनाने के बाद अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर डाली है। जानकारी करने पर पता चला कि तमंचे के साथ नजर आ रहा किशोर कस्बा के वाल्मीकि मोहल्ले का रहने वाला है। वह एक सफाईकर्मी का पुत्र है। उसकी उम्र करीब 12-13 साल की है। तमंचे के साथ वीडियो वायरल होने की जानकारी होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस सफाईकर्मी के घर पहुंची लेकिन वहां किशोर नहीं मिला। थानाध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी मिली है। तमंचे के साथ नजर आ रहे किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed